प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे उद्योग संघ, पदाधिकारियों ने स्वागत कर दी गतिविधियों की जानकारी

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे उद्योग संघ, पदाधिकारियों ने स्वागत कर दी गतिविधियों की जानकारी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 26 मई। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर प्रवास के दौरान बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय पहुंचने पर उद्यमियों और पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में प्रदेशाध्यक्ष को संघ की विभिन्न औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था

pop ronak

समारोह के दौरान उद्योग संघ की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष अशोक सुराणा ने कहा कि बीकानेर जिला उद्योग संघ केवल औद्योगिक विकास के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के लिए भी पूरी तरह समर्पित संस्था है। उन्होंने रेखांकित किया कि हमारे अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया का विजन हमेशा से औद्योगिक उन्नति के साथ-साथ समाज के प्रति सकारात्मक और सेवाभावी दायित्वों को निभाने का रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप संघ निरंतर जनहित के कार्य कर रहा है।

एक ही छत के नीचे बीकानेर का 500 वर्षों का इतिहास

उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने प्रदेशाध्यक्ष को उद्योग संघ परिसर की विशिष्टता के बारे में बताते हुए कहा कि यहाँ परिसर में बीकानेर के गौरवशाली 500 वर्षों के इतिहास को सुंदर चित्रों के माध्यम से एक ही छत के नीचे जीवंत रूप से दर्शाया गया है। यह आगंतुकों के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र है।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उद्योग संघ द्वारा संचालित की जा रही बहुआयामी गतिविधियों और सुंदर परिसर की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने इसे एक दूरदर्शी और सकारात्मक सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि उद्योग और समाज का ऐसा अनूठा समन्वय अन्य संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय है।

ये उद्यमी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस गरिमामयी स्वागत समारोह के अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, श्यामसुंदर सोनी, वीरेंद्र किराड़ू, पारस डागा, दीपक पारीक और गोपाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी, व्यापारिक प्रतिनिधि और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *