ढाई वर्षों से लगातार जारी है सेवा कार्य; भामाशाहों के सहयोग से अब तक 22 हजार से अधिक चश्मों का निःशुल्क वितरण

ढाई वर्षों से लगातार जारी है सेवा कार्य; भामाशाहों के सहयोग से अब तक 22 हजार से अधिक चश्मों का निःशुल्क वितरण
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 29 मई। वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से शुक्रवार को पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में भर्ती एवं आउटडोर के नेत्र रोगियों के लिए 2200 काले चश्मे सप्रेम भेंट किए गए। भामाशाहों के उदार सहयोग से आयोजित इस सेवा प्रकल्प का उद्देश्य मोतियाबिंद व अन्य नेत्र ऑपरेशनों के बाद मरीजों को धूल और तेज रोशनी से सुरक्षा प्रदान करना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ढाई वर्षों से अनवरत जारी है सेवा की अनूठी मुहिम
उल्लेखनीय है कि वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा विगत ढाई वर्षों से लगातार पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र जनित रोगों के ऑपरेशन करवाने वाले जरूरतमंद रोगियों के लिए निशुल्क काले चश्मे भेंट करने का अभियान चलाया जा रहा है। समिति के इस मानवीय दृष्टिकोण से प्रेरित होकर शहर के कई भामाशाह और स्वयंसेवी संस्थाएं लगातार आगे आ रही हैं। इसी सामूहिक सहयोग की बदौलत चिकित्सालय में अब तक कुल 22,000 से अधिक काले चश्मे पूरी तरह निःशुल्क वितरित किए जा चुके हैं।

pop ronak

स्मृति में दी गई सेवा, सावरकर जयंती को समर्पित
समिति के सचिव मोहित राजपुरोहित ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार का यह विशेष सेवा कार्य स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राजपुरोहित (मादा) की पावन स्मृति में आयोजित किया गया। इस कार्य में उनके अभिन्न मित्र भँवर सिंह बिलोचिया और भंवर लाल स्वामी (श्री करणी ट्रेडर्स) ने मुख्य भामाशाह के रूप में अपना अनुकरणीय सहयोग प्रदान किया। सचिव राजपुरोहित ने बताया कि समिति की ओर से इस पुनीत कार्य को प्रखर राष्ट्रभक्त वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती के पावन उपलक्ष्य में समर्पित किया गया है।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

पीबीएम अस्पताल परिसर में आयोजित चश्मा वितरण और भेंट कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, समिति के मुख्य संस्थापक व पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, सचिव मोहित राजपुरोहित, दुष्यन्त चौहान, मुकेश पंजाबी, किशन खींची, अजय खत्री, महेंद्र सिंह राजपुरोहित और अभिमन्यु राजपुरोहित सहित समिति के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य में अपना हाथ बंटाकर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।