मुंबई के लिए वंदे भारत स्लीपर और हरिद्वार-प्रयागराज ट्रेनों को प्रतिदिन चलाने की उठी मांग

मुंबई के लिए वंदे भारत स्लीपर और हरिद्वार-प्रयागराज ट्रेनों को प्रतिदिन चलाने की उठी मांग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • बीकानेर के रेल विकास के लिए महाप्रबंधक को मांग पत्र

बीकानेर, 9 जून। बीकानेर संभाग में रेल सेवाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधियों ने हुंकार भरी है। उत्तर-पश्चिम रेलवे (जयपुर) के महाप्रबंधक को भेजे गए एक विस्तृत मांग पत्र के माध्यम से बीकानेर को देश के अन्य प्रमुख हिस्सों से जोड़ने और मौजूदा ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की पुरजोर अपील की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वंदे भारत स्लीपर और नई ट्रेनों की मांग
उत्तर-पश्चिम रेलवे परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य नरेश मित्तल व अनन्तवीर जैन तथा मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) के सदस्य द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं लूणकरण सेठिया ने संयुक्त रूप से यह मांग पत्र प्रेषित किया है। पत्र में बीकानेर के उद्योग, व्यापार और पर्यटन विकास को केंद्र में रखते हुए निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गई हैं।

pop ronak

बीकानेर-मुंबई वंदे भारत स्लीपर: मुंबई के लिए सुगम और तीव्र यात्रा हेतु नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की जाए।

बीकानेर-गवईरोड़ (छत्तीसगढ़): बीकानेर और छत्तीसगढ़ के यात्रियों की सुविधा हेतु गवईरोड़ स्टेशन के लिए नई ट्रेन का संचालन हो।

बीकानेर-कालका वाया चंडीगढ़: चंडीगढ़ और कालका के लिए सीधा रेल संपर्क स्थापित करने हेतु नई ट्रेन चलाई जाए।

ट्रेनों के फेरों और कोच में विस्तार का प्रस्ताव
प्रतिनिधिमंडल ने मौजूदा रेल सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का सुझाव दिया है।

बीकानेर-हरिद्वार (14717/14718): इस त्रि-साप्ताहिक गाड़ी के समय में परिवर्तन कर इसे प्रतिदिन संचालित किया जाए।

बीकानेर-प्रयागराज (12403/12404): इसे वाया चूरू, फतेहपुर और सीकर होते हुए प्रतिदिन चलाया जाए।

बाड़मेर-ऋषिकेश (14888/14887): इस गाड़ी की क्षमता 16 कोच से बढ़ाकर 22 कोच की जाए, जिसमें 4 स्लीपर और 2 एसी थ्री टायर के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं।

बीकानेर-मदुरै (22632): इस ट्रेन का विस्तार रामेश्वरम तक किया जाए।

रेलवे लाइनों के दोहरीकरण पर जोर
क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बीकानेर मंडल के अंतर्गत प्रमुख रेल मार्गों के दोहरीकरण (Doubling) की मांग की गई है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
बीकानेर से भटिंडा , बीकानेर से दिल्ली , बीकानेर से मेड़ता, बीकानेर से जयपुर (वाया चूरू, फतेहपुर) .

प्रतिनिधियों का मानना है कि इन मांगों के पूरा होने से न केवल आम यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि बीकानेर के व्यापारिक जगत को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

sesumo school
sjps