बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के: जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
  • शुक्रवार तक आमजन के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी

बीकानेर, 14 जून। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने अवलोकन किया। जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सूचना केन्द्र में आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान जिला कलक्टर निशांत जैन ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का यह सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया जाए, जिससे आमजन को योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी और इनका लाभ मिल सके। उन्होंने प्रदर्शनी को अगले पांच दिनों तक और जारी रखने के निर्देश दिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह बेहद ज्ञानवर्द्धक है। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से सेना में महिलाओं को स्थाई कमीशन, डिजिटल इंडिया अभियान, गगनयान मिशन, स्पेश स्टार्टअप्स, हर घर सूर्य घर, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धि सहित विभिन्न बिंदुओं को लगभग सौ बैनर्स के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी 12 जून को प्रारम्भ हुई थी।

pop ronak

अनेक जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

रविवार को बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी को देखा। ओम सारस्वत, सुमन छाजेड़ और डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य की अगुवाई में अनेक जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में किए गए कार्यों को ऐतिहासिक बताया। सारस्वत ने कहा कि गत बारह वर्षों में दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। सुमन छाजेड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गत ढाई वर्षों में प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। डाॅ. आचार्य ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने वालों में श्याम सिंह हाडला, अरुण जैन, नरसिंह सेवग, मुकेश शर्मा, हुलास भाटी, विशाल गोलछा, लोकेश हेमकर, राजीव शर्मा और भारती अरोड़ा ने भी प्रदर्शनी देखी। डाॅ. अमित व्यास, आशा आचार्य, कैलाश पारीक, दिनेश वत्स, योगेश भार्गव, ओमजी सुथार, सुशील आचार्य, राजकुमार जीनगर, मालचंद सुथार, अनिरूद्ध आचार्य, खेमेन्द्र जीनगर और विष्णुदत्त छंगाणी सहित अनेक लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
====
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में संडे ऑन साइकिल का 30वां एडिशन उत्साहपूर्वक आयोजित

बीकानेर, 14 जून। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां एडिशन उत्साह एवं जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयालाराम सारण एवं जेठाराम गाट द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

प्रतिभागियों ने “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” के नारे के साथ साइकिल रैली की शुरुआत की। रैली में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के साइक्लिस्ट मंजू, पुष्पा, दिनेश, राजू खान एवं सहित अनेक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम, साइक्लिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

रैली के समापन पर जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने सभी प्रतिभागियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में साइक्लिंग गतिविधियों से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए नियमित साइकिल चलाने की अपील की।
======
अवैध जिप्सम खनन की सूचना पर की कार्यवाही

बीकानेर, 14 जून। शनिवार रात अवैध जिप्सम खनन की सूचना पर खान विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तहसील बज्जू के बज्जू तेजपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय परिसर में सरकारी भूमि में खनिज जिप्सम का अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन एवं एक डंपर जब्त किया गया।

मौके पर विद्यालय परिसर में शौचालय एवं पानी की टंकी के निर्माण के दौरान खुदाई में निकले जिप्सम को डंपर में लोड किया जा रहा था।

खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि मौके पर 55 टन खनिज जिप्सम का अवैध खनन पाया गया। मौके पर अवैध खनन करता कोई मौजूद नहीं मिला। इस दौरान कुल 3,30,400 रुपये की शास्ति आरोपित की गई एवं खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी द्वारा पुलिस थाना बज्जू में अवैध खनन की एफ आई आर दर्ज करवायी गई। कार्यवाही में बज्जू तहसीलदार श्री मदन सिंह यादव, खनिकार्यदेशक श्री अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं पुलिस निरीक्षक श्री जगदीश प्रसाद मय बज्जू पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।

===========

श्रीडूंगरगढ़ में लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई सोमवार को

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एनएफएसए लाभार्थियों से करेंगे संवाद, आमजन की सुनेंगे समस्याएं

बीकानेर, 14 जून। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा द्वारा सोमवार को पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान श्री गोदारा एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

गोदारा ने बताया कि लाभार्थी सम्मेलन दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। इसके बाद जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री गोदारा द्वारा प्रत्येक माह की 15 तारीख को विधानसभा वार लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस दौरान एनएफएसए के लाभार्थियों से संवाद किया जाता है। श्री गोदारा द्वारा अब तक नोखा और खाजूवाला में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित की जा चुके हैं। इसी श्रृंखला में श्रीडूंगरगढ़ में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। श्री गोदारा के नेतृत्व में प्रदेश में चले गए गिव अप अभियान के तहत 82 लाख लोगों ने स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ का परित्याग किया। जिसके बाद 83 लाख नए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है।
=======
उचित मूल्य की रिक्त व नवसृजित 26 दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

बीकानेर, 14 जून। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले की नोखा, लूणकरणसर, खाजूवाला, छत्तरगढ़, पूगल व बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की पूर्व में विज्ञप्ति में आवंटन से शेष रही व नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए सशुल्क आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र 22 जून 2026 की शाम 5 बजे तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट परिसर) से (राजकीय अवकाश को छोड़कर) 100 रुपये के भारतीय पोस्टल ऑर्डर जिला रसद अधिकारी बीकानेर के पक्ष में प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि भरे हुए आवेदन पत्र 22 जून 2026 की शाम 5 बजे तक जमा करवाए जा सकते है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों (चयनित आवेदन पत्रों को छोड़कर) को निरस्त कर दिया गया है। अतः उक्त वार्डों/ग्रामों के लिए इच्छुक पात्र आवेदकों को पुनः नये सिरे से आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के संबंध में योग्यता, चयन मापदंड एवं अन्य दिशा निर्देश तथा रिक्त उचित मूल्य दुकानों के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट व जिला रसद कार्यालय बीकानेर से प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि बीकानेर तहसील की ग्राम पंचायत लाखूसर, पेमासर, खारा, नौरंगदेसर, दाउदसर, बदरासर, नापासर, मालासर, सूरतसिंहपुरा, हिम्तासर, बम्बलू, नोखा तहसील की किशनासर, शोभाणा, खाजूवाला तहसील की कुण्डल, नौसेरा, बेरियावाली, 2 केएलडी, 34 केवाईडी, लूणकरणसर तहसील की कपूरीसर, हाफासर, मिठड़िया, छतरगढ़ तहसील की खारबारा, संसारदेसर तथा पूगल तहसील की बराला, डण्डी तथा भानीपुरा ग्राम पंचायतों की रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

=====================

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *