श्रीहुनमानजी की उपासना से होता है चरित्र-रक्षण, बल-बुद्धि का विकास

सवा घण्टा श्री हनुमान जी के नाम’ शक्ति जागरण अनुष्ठान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 जनवरी,(विवेक मित्तल)। ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा से सनातन धर्म को बल प्रदान करने वाले ‘सवा घण्टा श्री हनुमान जी के नाम’ शक्ति जागरण अनुष्ठान गत 27 दिनों से लगातार जारी है और यह अनुष्ठान 22 जनवरी तक तो चलेगा।जिसे साधकों की मांग के कारण आगे भी जारी रखा जायेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अनुष्ठान से जुड़े विवेक मित्तल ने बताया कि वर्तमान काल में अमर्यादित आचरण बढ़ता जा रहा है, इस विषम दुःस्थिति में अंजनी नन्दन, केसरी कुमार बालब्रह्मचारी श्रीहनुमान जी की उपासना परमावश्यक है। क्योंकि उनके चरित्र से हमें ब्रह्मचर्य-व्रत-पालन, चरित्र-रक्षण, बल-बुद्धि का विकास आदि गुणों की शिक्षा प्राप्त होती है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

यह अनुष्ठान बीकानेर के अलग-अलग स्थान पर निवास करने वाले साधकों के यहा किया जा रहा है। शक्ति जागरण अनुष्ठान करवाने वाले साधक को श्रीहनुमानजी का जाग्रत चित्र भी भेंट किया जा रहा है।

अनुष्ठान के अन्तर्गत श्री हनुमान चालीसा के सस्वर पाठ, अग्नि पाठ (श्री हनुमत हवन) तथा श्वास पाठ किया जाता है। 11 से 17 तारीख तक सहीराम कड़वा, इन्द्रसिंह राठौड़ तिलक नगर, रविभल्ला करणी नगर, डा. अभय सिंह, संवित् शिक्षण संस्थान, गांधी कॉलोनी, शम्भूदयाल गुप्ता जेएनवी, सुरेश खत्री, बोथरा कॉलोनी तथा श्रीमती ज्योति स्वामी सुदर्शना नगर में आयोजित किया गया जाकर शक्ति जागरण का कार्य किया गया है।

संवित् शिक्षण संस्थान में उपस्थित श्रीहनुमान भक्तों को उद्बोधित करते हुए श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर शिवमठ, शिवबाड़ी के महन्त, स्वामी विमर्शानन्दगिरिजी ने कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में मानव-मात्र के लिये विशेषतया युवाओं और बालकों के लिए श्रीहनुमान जी की उपासना अत्यन्त आवश्यक है। हनुमानजी बुद्धि, बल प्रदान करके भक्तों की रक्षा करते हैं, भूत, प्रेत, पिशाच, यक्ष, राक्षस आदि उनके नामोच्चारण मात्र से ही भाग जाते हैं। अनुष्ठान में पण्डित श्याम सुन्दर तिवाड़ी, लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ. अभय सिंह टाक, निर्मला मूण्ड, बनारसी महला, रवि भल्ला, घनश्याम साध, राजीव मित्तल, चन्द्रशेखर शर्मा आदि का सहयोग मिल रहा है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *