बालिका शिक्षा पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ायी

https://tharexpressnews.com/last-date-of-application-for-girls-education-award-extended-again/
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 18 जनवरी। राजस्थान में गार्गी पुरस्कार और बालिका शिक्षा प्रोत्साहन को लेकर होनहार लड़कियों में कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। कारण है कि बालिका शिक्षा फाउंडेशन को पुरस्कार के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट में तीसरी बार बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। पहले दो बार डेट्स बढ़ाने के बाद भी महज 61 फीसदी गर्ल्स स्टूडेंट्स ने ही आवेदन किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से दसवीं और बारहवीं में श्रेष्ठ परिणाम देने वाली गर्ल्स को पुरस्कार दिया जाता है। गार्गी पुरस्कार सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूल की गर्ल्स को भी मिलता है। दसवीं में सत्तर फीसदी से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना पड़ता है।

pop ronak

बालिका शिक्षा फाउंडेशन के सिव राजेश कुमार लवानिया ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा है कि गार्गी पुरस्कार की पहली किस्त और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार की पात्र गर्ल्स ने शाला दर्पण पोर्टल पर आवेदन नहीं किया है तो अब 31 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

अब तक महज 61 फीसदी गर्ल्स ने ही आवेदन किया है। जिनका ऑनलाइन आवेदन नहीं मिलेगा, उन्हें पुरस्कार नहीं दिया जा सकेगा। ऐसे में शाला दर्पण पोर्टल के बालिका शिक्षा प्रोत्साहन टेब पर जाकर आवेदन करना होगा। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भी शत-प्रतिशत आवेदन करवाने के लिए पाबंद किया गया है। दरअसल, इस पुरस्कार के लिए आवेदन की प्रक्रिया से ही छात्राएं व उनके माता-पिता अनजान होते हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *