राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन जोधपुर में

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 17 जनवरी। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन 19- 20 जनवरी को जोधपुर में होने जा रहा है।प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन के प्रथम दिवस में उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता  महेंद्र कपूर  ,मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार होंगे। कार्यक्रम में संगठन को निंबाराम जी क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सानिध्य प्राप्त होगा और रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सम्मेलन के द्वितीय दिवस 20 जनवरी शनिवार को समापन सत्र में मदन दिलावर शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्य, योगेंद्र प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जोधपुर प्रांत और घनश्याम संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सानिध्य और रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में होगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य, रूपाराम खोजा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संयोजक,रूपाराम रलिया सह संयोजक,नरेश सोलंकी सह संयोजक और अरुण कुमार व्यास संयोजक वित्त समिति ने प्रदेश के सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
जिलामंत्री नरेन्द्र आचार्य,जिलाध्यक्ष मोहनलाल भादू, नगर मंत्री महेश छीपा ने बीकानेर के शिक्षको से आज संपर्क कर अधिवेशन में चलने का आव्हान शिक्षको से किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *