रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में जल संकट के समाधान और बीकानेर से हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा

रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में जल संकट के समाधान और बीकानेर से हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

 

बीकानेर, 27 जून । बीकानेर के औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचा सुधार और देश के प्रमुख महानगरों से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग को लेकर आज एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य तथा जिला उद्योग संघ के विशेष आमंत्रित सदस्य दीपक पारीक ने केंद्रीय मंत्री से विभिन्न जनहित और व्यापारिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में पिछले लंबे समय से गहरा रहे जल संकट और बीकानेर सिविल एयरपोर्ट से देश के अन्य बड़े शहरों के लिए हवाई सेवाओं के ठप पड़े विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

pop ronak

25 साल पुरानी पाइपलाइनें बदलने और नई पानी की टंकी निर्माण की मांग

केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में पचीसिया ने बताया कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान जल वितरण प्रणाली पूरी तरह चरमरा चुकी है। यहाँ पाइपलाइनें करीब 20 से 25 वर्ष पूर्व बिछाई गई थीं। समय के साथ सड़कों का स्तर (लेवल) बार-बार बढ़ने के कारण ये मुख्य पाइपलाइनें अब 8 से 10 फीट की अत्यधिक गहराई में दब चुकी हैं।

अत्यधिक पुरानी होने के कारण ये लाइनें समय-समय पर क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे बड़े पैमाने पर पानी का लीकेज होता है और फैक्ट्रियों व आसपास के क्षेत्रों में गंदे पानी की सप्लाई होने की गंभीर समस्या बनी रहती है। उद्योग संघ ने मांग की है कि इस क्षेत्र में पेयजल सुदृढ़ीकरण के लिए स्वच्छ जलाशय (जीएलआर) तथा नए पंप हाउस के निर्माण के साथ-साथ एक नई उच्च जलाशय (पानी की टंकी) की प्रशासनिक स्वीकृति जल्द जारी कराई जाए, क्योंकि पिछले दो दशकों से यहाँ जल भंडारण क्षमता बढ़ाने का कोई नया कार्य नहीं हुआ है।

विमानन सेवाओं का विस्तार: बीकानेर-अहमदाबाद उड़ान शुरू करने और स्पाइसजेट का आवंटन रद्द करने की सिफारिश
औद्योगिक विकास के लिए हवाई कनेक्टिविटी को जीवनरेखा बताते हुए संघ के विशेष आमंत्रित सदस्य दीपक पारीक ने विमानन क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखीं:

बीकानेर–अहमदाबाद मार्ग (VGF स्कीम): व्यवहार्यता अंतर अनुदान योजना

(Viability Gap Funding – VGF) के अंतर्गत बीकानेर से अहमदाबाद के बीच हवाई सेवा को एलाइंस एयर द्वारा शीघ्र प्रारम्भ करवाने के लिए राज्य सरकार से विशेष अनुशंसा कराने का आग्रह किया गया है, ताकि इस रूट को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कर व्यापारिक समुदाय को राहत दी जा सके।

बीकानेर–सूरत और मुंबई मार्ग (UDAN 5.0): ज्ञापन में कड़ा रुख अपनाते हुए मांग की गई कि ‘रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम’ (RCS-UDAN 5.0) के तहत आवंटित बीकानेर से सूरत और बीकानेर से मुंबई हवाई मार्गों को विमानन कंपनी ‘स्पाइसजेट’ से वापस लिया जाए। रूट आवंटन के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी स्पाइसजेट द्वारा इस मार्ग पर अब तक उड़ान सेवा शुरू नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र की जनता में भारी असंतोष है।

सूरत रूट का महत्व: प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री मेघवाल को अवगत कराया कि बीकानेर-सूरत मार्ग व्यापार, कपड़ा उद्योग, पर्यटन, उच्च चिकित्सा और पारिवारिक आवागमन की दृष्टि से देश के सबसे कमाऊ और महत्वपूर्ण रूटों में से एक है, जहाँ पर्याप्त यात्री (पैसेंजर डिमांड) हर वक्त उपलब्ध रहती है। अतः इसे स्पाइसजेट से छीनकर किसी अन्य सक्रिय हवाई सेवा प्रदाता कंपनी को तुरंत आवंटित करने की अनुशंसा नागर विमानन मंत्रालय से की जाए। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उचित वैधानिक कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया है।

#Arjun Ram Meghwal ,#Dwarka Prasad Pachisia ,#Ran iBazar Industrial Area ,#Bikaner Airport Connectivity ,#Udan Scheme Spice Jet ,#Satya Prakash Acharya ,#Bikaner News Live ,

sjps