सुरेश एम रांका बने नवगठित माधावरम तेरापंथ सभा के प्रथम अध्यक्ष; राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र नाहटा ने दिलाई शपथ

STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

माधावरम, चेन्नई, 7 जुलाई। महानगरीय परिसीमन के अंतर्गत जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के निर्देशानुसार नवगठित श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, माधावरम के प्रथम शपथग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आचार्य श्री महाश्रमण तेरापंथ पब्लिक स्कूल में आयोजित यह गरिमामय समारोह मुनिश्री डॉ. पुलकितकुमारजी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुई, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस ऐतिहासिक अवसर पर नवगठित सभा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में सुरेश कुमार एम. रांका का मनोनयन किया गया। तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र नाहटा ने नवमनोनीत अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने पूरी टीम से संगठन की उन्नति और समाज हित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

pop ronak

समारोह को संबोधित करते हुए मुनिश्री डॉ. पुलकितकुमारजी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि आचार्य श्री महाश्रमणजी की चातुर्मास्य स्थली से प्रारम्भ हो रही यह नई सभा धर्म, संगठन और समाज सेवा के क्षेत्र में एक सशक्त भूमिका निभाएगी। उन्होंने नवगठित टीम को आध्यात्मिक गतिविधियों के विस्तार, संस्कार निर्माण, युवा सहभागिता तथा समाज विकास के कार्यों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने की प्रेरणा दी।

शपथ ग्रहण के बाद नव-नियुक्त अध्यक्ष सुरेश रांका ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम के सभी पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को उनके दायित्व निर्वहन की निष्ठापूर्वक शपथ दिलाई। इस नवगठित समाज और नई ऊर्जा के साथ माधावरम में तेरापंथ समाज के विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।