निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 को लेकर भाजपा बीकानेर देहात की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 को लेकर भाजपा बीकानेर देहात की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से जीतेंगे आगामी चुनाव: राजेंद्र गहलोत
  • पंचायत एवं निकाय चुनावों के लिए बूथ स्तर तक सशक्त रणनीति बनानी होगी: मुकेश दाधीच
  • आगामी चुनावों में भाजपा का परचम लहराने के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता: श्याम पंचारिया

बीकानेर, 06 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 की दृष्टि से संगठनात्मक विषयों पर गहन विचार-विमर्श तथा कार्ययोजना निर्धारण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में यह बैठक संभाग कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही जीत का आधार

pop ronak

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता में निहित है। उन्होंने आह्वान किया कि आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने के लिए ‘कड़ी से कड़ी’ जोड़कर आगे बढ़ना होगा। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां अंतिम पंक्ति में खड़े कार्यकर्ता को भी बड़ा दायित्व निभाने का अवसर मिलता है। पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए, सभी को एकजुट होकर उसे विजय दिलाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

बूथ स्तर तक बनेगा मजबूत नेटवर्क

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत एवं निकाय चुनावों का स्वरूप स्थानीय होता है, इसलिए रणनीति भी स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बनानी होगी। देहात जिले की सभी विधानसभाओं में संगठन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार कर चुनावी तैयारियों को गति दी जाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, सेवा भाव और जनता के अटूट विश्वास के बल पर भाजपा आज देश का सबसे बड़ा और सशक्त संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।

कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आह्वान
अध्यक्षीय भाषण में देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी चाहिए। भाजपा सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर पार्टी इन चुनावों में ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।

बैठक का संचालन एवं प्रमुख उपस्थिति

बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने किया, जबकि विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला मीडिया संयोजक  ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी बलवीर बिश्नोई, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी व कुम्भनाथ सिद्ध, जिला महामंत्री तोलाराम कूकणा, कैलाश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जसवंत दैय्या, जिला मंत्री राजाराम ओझा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री भंवर जांगिड़, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, महावीर चारण, जितेंद्र राजवी, महेंद्र ढाका, पूजा मोहता, सोशल मीडिया संयोजक दीनदयाल जाजड़ा, सुनील मेघवाल, विनोद गिरि, श्रवण प्रजापत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य तथा बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school