ज्ञानशाला प्रशिक्षिका चेतना बोहरा ने किया 11 की तपस्या का प्रत्याख्यान

ज्ञानशाला प्रशिक्षिका चेतना बोहरा ने किया 11 की तपस्या का प्रत्याख्यान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

तेरापंथ भवन, ट्रिप्लीकेन में तप अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ट्रिप्लीकेन (चेन्नई), 06 अगस्त । युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य डॉ. मुनिश्री पुलकितकुमार जी एवं नचिकेता मुनिश्री आदित्यकुमार जी के पावन सान्निध्य में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ ट्रस्ट, ट्रिप्लीकेन द्वारा श्रीमती चेतना नवीन बोहरा की 11 की तपस्या पूर्ण होने पर भव्य ‘तप अभिनंदन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।

pop ronak

“तपस्या जीवन का श्रृंगार है”: मुनिश्री पुलकितकुमार जी
तप की महिमा पर प्रकाश डालते हुए मुनिश्री पुलकितकुमार जी ने कहा कि तपस्या जीवन का सच्चा श्रृंगार है, जिससे आत्मा की तेजस्विता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि तपस्या हर किसी के बस की बात नहीं, इसके लिए दृढ आत्मबल और मनोबल की आवश्यकता होती है। तपस्वी पर सदैव गुरु कृपा का प्रसाद बरसता है।

मुनिश्री ने कहा कि चातुर्मासिक तपोत्सव 2026 के तहत ट्रिप्लीकेन तेरापंथ भवन में श्रावक-श्राविकाओं के बीच तपस्या को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इससे पूर्व श्रीमती विमलादेवी रतनलाल मांडोत (9 तप), श्रीमती सुशीलादेवी अशोक लुणावत (9 तप), श्रीमती सुनीता सुरेश डागा (9 तप) तथा श्रीमती केसरदेवी दूगड़ (अठाई तप) का प्रत्याख्यान संपन्न हो चुका है।

गीत और वक्तव्यों से किया तपस्विनी का अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान नचिकेता मुनिश्री आदित्यकुमार जी ने तपस्या की अनुमोदना में सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ ट्रस्ट ट्रिप्लीकेन एवं समस्त सह-वर्ती संस्थाओं की ओर से तपस्विनी चेतना बोहरा का भावभीना अभिनंदन किया गया।

अभिनंदन की कड़ी में परिवार की बहनों, कौशल बोहरा, तंडियारपेट तेरापंथ सभा अध्यक्ष महावीर धोका, मंत्री शंभूलाल बोहरा, ट्रिप्लीकेन तेरापंथ ट्रस्ट से गौतम सेठिया, तेरापंथ युवक परिषद चेन्नई से नवीन बोहरा, माही बोहरा तथा तमिलनाडु ज्ञानशाला आंचलिक प्रभारी कविता रायसोनी ने गीतों एवं प्रेरक वक्तव्यों के माध्यम से अपनी भावाभिव्यक्ति दी।

गणमान्य श्रावक रहे उपस्थित
इस अवसर पर स्थानकवासी समाज से मंगल खारीवाल, महेंद्र छोलिया, सज्जनराज, अशोक छोलिया, महेंद्र मकाणा, महावीर बांठिया, संदीप मुथा, रमेश बडोला, मुकेश नौलखा, महेंद्र मांडोत, सीए गौतम डागा तथा गौतम कटारिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school