गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल कर्मचारियों का 6 महीने से बकाया भुगतान; भाजपा नेताओं ने दिया सोमवार तक का अल्टीमेटम

गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल कर्मचारियों का 6 महीने से बकाया भुगतान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • पीबीएम अस्पताल में गरमाया मुद्दा

बीकानेर, 8 अगस्त । बीकानेर के पीबीएम अस्पताल (PBM Hospital) में एक बार फिर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। गंगाशहर स्थित सेटेलाइट अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों के पिछले 6 महीनों से अटके बकाया भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा नेताओं और कर्मचारियों ने कड़ा रुख अपनाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मामले को लेकर भाजपा नेता वेद व्यास और प्रदीप सारस्वत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कर्मचारियों के साथ सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (SPMC) के प्राचार्य एवं पीबीएम अस्पताल के नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिलने पहुंचा। छुट्टी का दिन होने के बावजूद मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को कार्यालय बुलाकर वार्ता की गई।

pop ronak

वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं और कर्मचारियों ने लंबे समय से मानदेय/वेतन न मिलने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया और प्रशासन को चेतावनी देते हुए सोमवार तक बकाया भुगतान प्रक्रिया पूर्ण करने का कड़ा अल्टीमेटम दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर गजानंद ओझा (गोपाल), भव्य दत्त भाटी, विक्रम सिंह, गिरिराज सहित अनेक कर्मचारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school