संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में 9 अगस्त को रतनबिहारी पार्क में मंगल मिलन समारोह

डागा बंधु महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 3-4 अक्टूबर को बीकानेर में, तैयारियों में जुटे पदाधिकारी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर
  • बीकानेर के 101 देवालयों में एक साथ होगा सुंदरकांड का पाठ

बीकानेर , 8 अगस्त । संत शिरोमणि युगपुरुष गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती आगामी 19 अगस्त को बीकानेर (लघु काशी) में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहरभर में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि तुलसीदास जयंती के मुख्य अवसर पर 19 अगस्त को बीकानेर के 101 देवालयों में एक ही समय—सायंकाल 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक—101 सुंदरकांड मंडलियों द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ संपन्न कराए जाएंगे।

pop ronak

9 अगस्त को रतनबिहारी पार्क में मंगल मिलन समारोह
आयोजन संयोजक नरेश पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में पांच दिवसीय विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दूसरा ‘मंगल मिलन समारोह’ रविवार, 9 अगस्त को रतनबिहारी पार्क स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।

इस समारोह में राष्ट्रीय संत एवं अखिल भारतीय महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज का मुख्य सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान समाज व धर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को ‘सेवा सम्मान’, ‘परोपकार सम्मान’, ‘आध्यात्मिक मानस रत्न’ तथा ‘मानस मंडली सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा।

विप्र फाउंडेशन व सर्व कामगार सेवा संघ की सहभागिता
आयोजन को भव्य व सुव्यवस्थित रूप देने के लिए भंवर पुरोहित के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विप्र फाउंडेशन (जोन-1B) और ‘सर्व कामगार सेवा संघ’ ने सामाजिक समरसता के इस आयोजन में अपनी पूर्ण सहभागिता और सहयोग देने का निर्णय लिया।