शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने उपनिदेशक को सौंपे दो ज्ञापन

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने उपनिदेशक को सौंपे दो ज्ञापन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • कार्मिकों के अनुभाग आवंटन एवं परिवेदना निस्तारण की उठाई मांग

बीकानेर, 11 अगस्त । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य एवं कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक के नाम उपनिदेशक (प्रशासन) अशोक पारीक को दो पृथक ज्ञापन सौंपे। ज्ञापनों के माध्यम से शिक्षा निदेशालय में कार्मिकों के अनुभाग आवंटन तथा स्थानांतरण एवं पदोन्नति से जुड़ी परिवेदनाओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अनुभाग आवंटन न होने से कार्यकुशलता प्रभावित
प्रथम ज्ञापन में संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशालय में संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ सहायक पदों पर हुई पदोन्नति तथा स्थानांतरण के बाद कई कार्मिक लंबे समय से अनुभाग आवंटन की प्रतीक्षा में बैठे हैं। इसके कारण राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा है और कर्मचारियों की कार्यकुशलता का भी उचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।

pop ronak

दोहरे मापदंड निरस्त करने व गंभीर रोगियों को राहत देने की मांग
दूसरे ज्ञापन में कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी ने निदेशालय स्तर पर लम्बित परिवेदनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पदोन्नति एवं स्थानांतरण से पदस्थापन में दोहरे मापदंड अपनाए गए हैं, जिन्हें तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए। साथ ही मांग की गई कि दूर-दराज के क्षेत्रों में कार्यरत तथा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कार्मिकों की परिवेदनाओं का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए उन्हें उनके गृह संभाग या जिलों में रिक्त स्थानों पर पदस्थापित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक परेशानी से राहत मिल सके।

sjps