एमजीएसयू के इतिहास विभाग में जेन ज़ी की ‘फ्रेशर-फेयरवेल कॉम्बो पार्टी’ आयोजित

एमजीएसयू के इतिहास विभाग में जेन ज़ी की 'फ्रेशर-फेयरवेल कॉम्बो पार्टी' आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • तुषार-ट्विंकल बने मिस्टर व मिस फ्रेशर, दीदार-सुमित्रा मिस्टर व मिस फेयरवेल

बीकानेर, 13 अगस्त । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) के इतिहास विभाग में जेन ज़ी (Gen-Z) संस्कृति से सराबोर एक अनोखा आयोजन देखने को मिला, जहाँ जूनियर विद्यार्थियों द्वारा सीनियर्स के लिए फेयरवेल और नए विद्यार्थियों के स्वागत में ‘फ्रेशर-फेयरवेल कॉम्बो पार्टी’ का भव्य आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने नए विद्यार्थियों को विभाग की समृद्ध परंपराओं को आत्मसात करने का संदेश दिया, वहीं पासआउट हो रहे सीनियर विद्यार्थियों को अपने कार्यक्षेत्र में सेवा, समर्पण और संस्कारों के गुणों के साथ विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

pop ronak

बॉलीवुड थीम और रैंप वॉक का रहा मुख्य आकर्षण

बॉलीवुड थीम पर आधारित इस कॉम्बो पार्टी में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने सोलो व ग्रुप डांस, मिमिक्री और देशभक्ति व बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान ‘गुब्बारे फुलाने’ और ‘गैस द सॉन्ग’ जैसे मनोरंजक गेम्स का भी सभी ने जमकर लुत्फ उठाया।

पार्टी का मुख्य आकर्षण फ्रेशर्स और पासिंग आउट बैच के विद्यार्थियों द्वारा किया गया रैंप वॉक रहा। रंग-बिरंगे पारंपरिक व आधुनिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा प्रदर्शन के आधार पर:

मिस्टर फ्रेशर: तुषार, मिस फ्रेशर: ट्विंकल, मिस्टर फेयरवेल: दीदार, मिस फेयरवेल: सुमित्रा को चुना गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

आयोजन में रही इनकी सहभागिता
इस अवसर पर विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. गोपाल व्यास, जसप्रीत सिंह, भगवान दास सुथार एवं सुशीला बिश्नोई उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज पंचारिया, मनीष, शशांक, कीर्ति, आदित्य, अनुष्का, कृष्ण एवं श्रुति की सराहनीय भूमिका रही। संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी मनीष बाबेल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।