बीकानेर में सजेगी शास्त्रीय संगीत की सुरमयी शाम, ‘स्वराभिषेक 2026’ का आयोजन 22 अगस्त को

पीबीएम अस्पताल में 3-4 अक्टूबर को आयोजित होगी दो दिवसीय POCUS वर्कशॉप
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 अगस्त । भारतीय शास्त्रीय संगीत, गुरु-शिष्य परंपरा और कला साधना को समर्पित वार्षिक संगीत समारोह ‘स्वराभिषेक 2026’ का भव्य आयोजन 22 अगस्त 2026 को शाम 6:30 बजे धरणीधर महादेव ऑडिटोरियम में किया जाएगा। सृजिका फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह सुरमयी संध्या प्रख्यात तबला वादक स्वर्गीय पं. नारायण दास रंगा और कला-संगीत के संरक्षक श्री गोपाल शंकर आचार्य की पावन स्मृति को समर्पित होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मीडिया प्रभारी नवल श्रीमाली ने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण बनारस घराने के वरिष्ठ तबला वादक पं. किशन रामदोहकर का एकल वादन रहेगा। इसके अलावा कोलकाता के अश्मित व्यास और हुल्लास पुरोहित का शास्त्रीय गायन होगा, जिनके साथ मुरारी शर्मा, कपिल वैष्णव और डॉ. अनुपराज पुरोहित तबले व हारमोनियम पर संगत करेंगे।

pop ronak

कार्यक्रम में पं. नथमल पुरोहित और पं. जुगल किशोर ‘पुजारी बाबा’ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर संगीत क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुरु माँ गीता देवी, भक्ति एवं शास्त्रीय गायक पं. शिव-बद्री सुथार तथा पं. सांवरलाल रंगा को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। संयोजक मुरारी शर्मा ने बताया कि सभी कलाप्रेमी नागरिकों के लिए कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।