हिसार में प्रेक्षावाहिनी द्वारा प्रेक्षाध्यान का आयोजन हुआ

quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

हिसार। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार, 21 जनवरी को 119, मॉडल टाउन, नजदीक नरूला पार्क, हिसार में प्रेक्षावाहिनी का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रेक्षावाहिनी का आयोजन युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री देवेन्द्र कुमार जी आदि ठाणा 2 व तपोमूर्ति मुनिश्री पृथ्वीराज जी आदि ठाणा 2 के सान्निध्य में हुआ । ठंड के बावजूद प्रेक्षाध्यान में लगभग 15 साधकों ने भाग लिया। प्रेक्षाध्यान का प्रारम्भ मुनिश्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ।

pop ronak

प्रेक्षा गीत का सामूहिक गायन प्रेक्षावाहिनी की बहनों द्वारा किया गया। प्रेक्षाध्यान प्रयोग, प्रवचन व त्रिपदी वंदना – मुनिश्री देवेन्द्र कुमार जी ने करवाई। मंगल भावना श्रीमती विजया जिंदल ने व्यक्त की।

मुनिश्री देवेन्द्र कुमार जी ने कायोत्सर्ग, श्वाश प्रेक्षा, महाप्राण ध्वनि आदि करवाये। ध्यान के विषय पर संक्षेप में बताया। प्रेक्षा फाउंडेशन के अंतर्गत चल रहे उपक्रम की सूचना संवाहिका श्रीमती सुमन जैन द्वारा दी गयी। सभी साधको का भाग लेने पर धन्यवाद किया। मुनिश्री द्वारा मंगलपाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *