श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न; विक्रम मालू बने अध्यक्ष
श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न; विक्रम मालू बने अध्यक्ष


श्रीडूंगरगढ़, 21 अगस्त । तेरापंथ युवक परिषद् (तेयुप), श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2026-27 की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मालू भवन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य तथा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में नई टीम ने अपने दायित्वों की शपथ ली।


राष्ट्रीय नेतृत्व की विशेष उपस्थिति


समारोह में अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री (द्वितीय) अंकुर लूनिया, नॉर्थ जोन इंचार्ज जीतेश पोखरणा, ललित राखेचा, ATDC के राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लूनिया, MBDD राज्य संयोजक विजेंद्र छाजेड़, नेत्रदान राज्य प्रभारी (थली संभाग) लोकेश सेठिया तथा अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य पारस बैद की विशेष उपस्थिति रही।
नवगठित कार्यकारिणी एवं परामर्शक मंडल
अध्यक्ष विक्रम मालू के नेतृत्व में नवगठित टीम के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. टीम में अध्यक्ष: विक्रम मालू , मंत्री: पियूष बोथरा ,उपाध्यक्ष (प्रथम): रजत सिंघी , सहमंत्री (प्रथम): सुमित बरडिया , सहमंत्री (द्वितीय): दीपक सेठिया , संगठन मंत्री: गौरव बोथरा ,कोषाध्यक्ष: चमन श्रीमाल। कार्यसमिति सदस्य के रूप में हनुमान नाहटा, उदित मालू, प्रवीण बोथरा, सुमित नाहर, विकास दूगड़, यश पारख, ऋषभ झाबक, संजय पुगलिया, सुमित श्यामसुखा, रोशन सिंघी, पवन डागा, सुरेश सुराना, यश गंग, रौनक पारख, प्रदीप नाहटा, नीरज डागा, हर्ष गंग, कुमुद गिया एवं विनय कुंडलिया ने शपथ ग्रहण की।
इसके साथ ही परिषद् के मार्गदर्शन हेतु छत्तर सिंह बोथरा, माणक डागा, धर्मचंद धारेवा, पन्नालाल पुगलिया, मनोज कुमार पारख, सुमति पारख, राजकुमार बाफना एवं पवन कुमार सेठिया को परामर्शक मंडल में शामिल किया गया।
सेवा अभियानों का संकल्प और बैनर अनावरण
नवगठित परिषद् ने आगामी सत्र में युवाशक्ति, युवावाहिनी, महाप्रज्ञ मेडिकल, नेत्रदान पखवाड़ा, मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) और ‘त्यागी थर्सडे’ जैसी गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नेत्रदान पखवाड़ा एवं MBDD अभियान से संबंधित बैनरों का अनावरण भी किया गया।
जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला
समारोह के दौरान जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें लगभग 24 लोगों ने भाग लिया और बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। इस कार्यशाला व शपथ ग्रहण को जैन संस्कारक प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा, पीयूष बोथरा एवं चमन श्रीमाल ने संपन्न कराया।
साध्वी श्री एवं अतिथियों का उद्बोधन
साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी ने अपने मंगल पाठ व उद्बोधन में युवाओं को आध्यात्मिकता, अनुशासन और सेवा के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय सहमंत्री अंकुर लूनिया ने अभातेयुप की राष्ट्रीय गतिविधियों की जानकारी दी और किशोर व युवा शक्ति की सराहना की।
समारोह में तेरापंथी सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल से मधु झाबक, कन्या मंडल से प्रेक्षा पुगलिया और अणुव्रत समिति से अशोक झाबक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन विशाल बोथरा ने किया तथा सुमित बरडिया व चमन श्रीमाल ने गीतिका प्रस्तुत की। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम मालू ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों व समाजजन का आभार व्यक्त किया।
