ईद मिलादुन्नबी पर चूरू में निकलेगा ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी

ईद मिलादुन्नबी पर चूरू में निकलेगा ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • तैयारियों को लेकर खानका-ए-कादरिया में बैठक आयोजित

चूरू, 21 अगस्त। चूरू जिला मुख्यालय पर आगामी 26 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर इमाम पीर सय्यद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी के सानिध्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘जुलूस-ए-मोहम्मदी’ की पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पीर सय्यद अबरार अहमद कादरी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सय्यद गुलाम मुस्तफा कादरी की अध्यक्षता में खानका-ए-कादरिया, जामा मस्जिद में संपन्न हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था की पालना का आह्वान

pop ronak

बैठक में चूरू शहर के विभिन्न मोहल्लों—तेलियान, आथुना, अगुणा, चेजारान, लुहारान, सब्जी फिरोशान, ईदगाह, नया बास, उस्मानाबाद कॉलोनी, शेखावत कॉलोनी और मोचीवाड़ा सहित सभी वार्डों के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। वक्ताओं ने जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे शांति, आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था की पालना करते हुए ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। जुलूस का मार्ग में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

26 अगस्त को यह रहेगा जुलूस का मार्ग

26 अगस्त को जुलूस मदीना मदरसा से रवाना होगा। इसके बाद धोबियों का चौराहा, वैद्यों की धर्मशाला, नई सड़क, रेलवे स्टेशन, धर्मस्तूप, श्याम हॉल और मालजी का कमरा होते हुए पुनः मदीना मदरसा पहुंचेगा। वहां देश में अमन-चैन, खुशहाली, भाईचारे और प्रगति की दुआ के साथ जुलूस का समापन होगा।

बैठक में मौलाना दिलखुश, मोहम्मद असलम सिकरिया, खुशी मोहम्मद भाटी, जावेद तुगलक, अकरम भाटी, उस्मान चेजारा, अल्ताफ रंगरेज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया तथा सय्यद गुलाम मुस्तफा कादरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।