शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान की सवारी

शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान की सवारी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 22 अगस्त । शिवबाड़ी स्थित गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के तत्वावधान और सकल श्री संघ के सहयोग से शनिवार को लगभग 150 वर्ष प्राचीन भगवान गंगेश्वर पार्श्वनाथ का पूजन-अर्चन भक्ति संगीत के बीच श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गाजे-बाजे के साथ निकला वरघोड़ा

pop ronak

साध्वीश्री सुरंजनाश्रीजी म.सा. की शिष्या साध्वी मुक्तांजनाश्रीजी, सुरक्षाजनाश्री, सौम्यजनांश्री, चिलेहांजनाश्री व चितक्खरांजनाश्री के पावन सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ की खासोजी (पालकी) में गाजे-बाजे के साथ भव्य सवारी (वरघोड़ा) निकाली गई। सवारी जिनालय से रवाना होकर शिवबाड़ी के प्राचीन तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ शांति स्नात्र पूजा की गई।

विमर्शानंद गिरि जी ने किया प्रभु वंदन

शिवबाड़ी लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज ने प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान गंगेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शन कर वंदन किया और सवारी में नारियल भेंट किया।

इस दौरान आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम में वरिष्ठ गायक सुनील पारख, पप्पू जी बांठिया और राजेश नाहटा सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।