लालेश्वर महादेव के बेशकीमती सोने-हीरे के आभूषणों का हुआ भव्य श्रृंगार

लालेश्वर महादेव के बेशकीमती सोने-हीरे के आभूषणों का हुआ भव्य श्रृंगार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • 28 अगस्त से होगी संगीतमय भागवत कथा

बीकानेर , 22 अगस्त । शिवबाड़ी स्थित ऐतिहासिक लालेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को भगवान शिव का बेशकीमती सोने, हीरे, माणक और मोती से बने दिव्य आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। सुबह 6:30 बजे से रात 9:00 बजे तक रहे इस अलौकिक श्रृंगार के दर्शन हेतु मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कड़े सुरक्षा घेरे में कोष कार्यालय से लाए गए आभूषण

pop ronak

लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज ने बताया कि अतिरिक्त कलक्टर (नगर), देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त, तहसीलदार तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में राजकीय कोष कार्यालय (ट्रेजरी) से स्वर्ण व रत्नजड़ित आभूषणों को पूर्ण सुरक्षा के साथ मंदिर लाया गया। दर्शन समापन के पश्चात रात में आभूषणों को पुनः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोष कार्यालय में सुरक्षित जमा करवा दिया गया। दिनभर पुलिस का भारी जाब्ता मंदिर परिसर में तैनात रहा।

विविध धार्मिक आयोजन व साहित्य प्रदर्शनी

श्रद्धालुओं ने लालेश्वर महादेव के निज मंदिर के साथ-साथ डूंगरेश्वर महादेव, लक्ष्मीनाथ मंदिर व अन्य देव-प्रतिमाओं के दर्शन कर धर्म लाभ लिया। मंदिर में विशेष पूजा, महाभोग व भव्य आरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मानव प्रबोधन प्रन्यास शिवमठ द्वारा प्रकाशित धार्मिक साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

28 अगस्त से होगी संगीतमय भागवत कथा

स्वामी विमर्शानंद गिरि ने जानकारी दी कि मानव प्रबोधन प्रन्यास के तत्वावधान में 28 अगस्त से 3 सितंबर तक मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज के शिष्य संवित् स्वामी सच्चिदानंद गिरि महाराज प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक करेंगे। कथा से पूर्व 27 अगस्त को सुबह 8:15 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।