राजस्थली क्लब के सावन में लग गयी धुन कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह

राजस्थली क्लब के सावन में लग गयी धुन कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बीकानेर, 24 अगस्त । सावन मिलन के तहत राजस्थली क्लब का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “सावन में लग गयी धुन” रविवार को स्थानीय पर्ल बैंक्वेट में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में क्लब के लगभग 135 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं संगीत से गुलजार हुई शाम

pop ronak

कार्यक्रम का शुभारंभ रचना नाहटा एंड टीम द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात क्लब अध्यक्ष नरेंद्र बैद ने पधारे हुए सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकारिणी टीम के परिचय के साथ-साथ इस वर्ष जुड़े नए सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

मंचीय प्रस्तुतियों की श्रृंखला में अंजलि गुलगुलिया ने गणेश वंदना पर और युक्ता छाजेड़ ने शिव स्तुति पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सावन के गानों की मस्ती पर जागृति दुगड़, छवि तातेड़, आकांक्षा तातेड़ एवं अंजलि गुलगुलिया ने ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुति दी।

‘सफर बैंड’ की धुनों पर झूमे सदस्य

सुरेश तातेड़ द्वारा आमंत्रित ‘सफर बैंड’ की लगभग डेढ़ घंटे तक चली संगीतमय प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने नाचते-झूमते हुए आयोजन का आनंद लिया। टीम राजस्थली द्वारा सफर बैंड का सम्मान किया गया। इसके बाद क्लब मंत्री अशोक तातेड़ ने सावन गीत प्रस्तुत करते हुए सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ परिधान (Best Dressup) के लिए 5 अलग-अलग श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन संयोजकद्वय गुलाब गुलगुलिया एवं संतोष सेठिया द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।