मदुरै तमिलनाडु टेक्सटाइल मर्चेंट्स एसोसिएशन की 83वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

मदुरै तमिलनाडु टेक्सटाइल मर्चेंट्स एसोसिएशन की 83वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

मदुरै ,26 अगस्त । तमिलनाडु टेक्सटाइल मर्चेंट्स एसोसिएशन की 83वीं वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन मंगलवार, 25 अगस्त को एयरपोर्ट रोड स्थित होटल अमीका में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक में एसोसिएशन के 175 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वार्षिक रिपोर्ट व ऑडिटेड खातों को मिली स्वीकृति

pop ronak

कार्यक्रम की शुरुआत ‘तमिल थाई वाझ्थु’ के साथ हुई। बैठक में निर्धारित कार्यसूची के अनुसार कार्यकारिणी समिति के प्रस्तावों, वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड खातों, बैलेंस शीट एवं ऑडिटर रिपोर्ट पर विचार-विमर्श कर उन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2026 से मार्च 2027) के लिए ऑडिटर की नियुक्ति एवं पारिश्रमिक को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

अतिथियों और सहयोगियों का किया सम्मान

समारोह में थंगामयिल ज्वेलरी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बी. ऐ. रमेश मुख्य अतिथि तथा एवेन्यूज मार्केटिंग व सोलैमलाई लॉजिस्टिक्स के डायरेक्टर करमेगम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों तथा उपहार सहयोगी प्रशांत गुलेचा (सूरत) का एसोसिएशन की ओर से विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष फारूक अहमद, उपाध्यक्ष वेंकटरामन, विग्नेश व विश्वनाथन, कोषाध्यक्ष गुणसेकरन, सचिव अशरफ तैय्यूब तथा पूर्व अध्यक्ष ई.ए.वी. कुमारेशन सहित मदुरै कपड़ा मार्केट के कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे। अंत में सचिव अशरफ तैय्यूब के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

उक्त जानकारी एसोसिएशन के कार्यकारिणी कमेटी सदस्य बाबूलाल सुराणा एवं सदस्य अशोक जीरावला जैन ने संयुक्त रूप से दी।