राजस्थान में 27 दिन में सामने आए 55 नए मामले; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ,स्वाइन फ्लू का अलर्ट

राजस्थान में 27 दिन में सामने आए 55 नए मामले
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 28 अगस्त । राजस्थान और इसके पड़ोसी राज्यों (हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश) में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा ए H1N1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले 27 दिनों के भीतर स्वाइन फ्लू के 55 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जनवरी से अब तक 146 केस, स्थिति नियंत्रण में

pop ronak

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक राज्य में कुल 146 स्वाइन फ्लू के मामले डिटेक्ट हुए हैं। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों में सामान्य लक्षण पाए गए हैं और संक्रमण के कारण अब तक एक भी मृत्यु (डेथ) दर्ज नहीं हुई है।

जोखिम वाले समूहों को सतर्क रहने की सलाह

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में जुकाम, बुखार या फ्लू जैसे लक्षणों से पीड़ित लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा, निम्नलिखित संवेदनशील वर्गों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।- छोटे बच्चे और बुजुर्ग , गर्भवती महिलाएं ,गंभीर या पुरानी बीमारियों से ग्रस्त मरीज

घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता आवश्यक: विशेषज्ञ

चिकित्सा विशेषज्ञों एवं आईसीएमआर (ICMR) के अनुसार, वर्तमान में एच1एन1 (H1N1) वायरस के किसी नए या अधिक घातक स्ट्रेन के प्रसार की पुष्टि नहीं हुई है। यह वही वायरस है जो पहले से ही मौसमी रूप में सक्रिय रहा है। इसलिए आमजन को पैनिक करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेकर समय पर दवा लेना बेहद जरूरी है।

खाओसा