वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 02 सितंबर । नापासर नगरपालिका के वार्ड संख्या 20 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी किसन दैया के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष और उत्साह का माहौल है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने किसन दैया को निर्विरोध निर्वाचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों, मजबूत संगठनात्मक ढांचे और आम जनता के अटूट विश्वास की जीत है। पंचारिया ने बताया कि किसन दैय्या लंबे समय से संगठन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन मिला है।

pop ronak

देहात जिलाध्यक्ष ने कहा कि वार्ड 20 से भाजपा उम्मीदवार का निर्विरोध चुना जाना नापासर क्षेत्र में पार्टी के प्रति निरंतर बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दैया जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और वार्ड के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के कार्यों को सर्वोपरि रखेंगे।

खाओसा