वर्तमान युग में टाइम बैंक एक महत्ती आवश्यकता

वर्तमान युग में टाइम बैंक एक महत्ती आवश्यकता
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चैप्टर की बैठक संपन्न

बीकानेर, 13 सितम्बर । टाइम बैंक ऑफ इंडिया, बीकानेर चैप्टर की मासिक बैठक रविवार प्रातः वरिष्ठ जन भ्रमण पथ पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने आधुनिक जीवनशैली में ‘टाइम बैंक’ की अवधारणा को अत्यंत प्रासंगिक एवं समय की मांग करार दिया।आर. के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में एडमिन श्याम सुंदर सुथार ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया। इसके पश्चात नए सदस्यों को संस्था से जोड़ने तथा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अवेयरनेस ड्राइव चलाई गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता विस्तार पर जोर

pop ronak

वेबसाइट अपडेट व रजिस्ट्रेशन: एडमिन श्याम सुंदर सुथार ने भ्रमणपथ पर आए नागरिकों को टाइम बैंक की मूल अवधारणा समझाई और रियल टाइम वेबसाइट पर जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरान दो नए सदस्यों ने मौके पर ही ऑनलाइन पंजीकरण कराया।

उप-यूनिट और सम्मान योजना: संस्था में बेहतर तालमेल और प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए उप-यूनिट्स बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, प्रतिमाह समाज सेवा में सर्वाधिक समय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित करने की घोषणा की गई। ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ-साथ ऑफलाइन माध्यम से भी सदस्यता अभियान को गति देने पर सहमति बनी। एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गों के लिए संबल है टाइम बैंक बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में बच्चों के उच्च शिक्षा या रोजगार के सिलसिले में शहर से बाहर रहने के कारण वृद्ध माता-पिता अकेले रह जाते हैं। ऐसे संकट काल में टाइम बैंक एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है, जहां लोग अपना समय देकर बुजुर्गों की मदद कर सकते हैं और समाज सेवा के साथ-साथ आत्मीय संबल प्रदान कर सकते हैं।

बैठक में रही इनकी उपस्थिति

इस अवसर पर एडमिन श्याम सुंदर सुथार, आर. के. शर्मा, अमूल्य कुमार गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, अनुराग नागर, चंद्रशेखर आचार्य, हरि नारायण सिंह, डॉ. सुशीला गहलोत, कल्याण राम सुथार, मांगी लाल सेवग, डॉ. बी. के. बेनिवाल, रजत माथुर, डॉ. नरेंद्र कुमार स्वामी, रतन कुमार बोयल एवं श्रीमती सरोज बोड़ा सहित कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।