अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले या बाद भाजपा में शामिल होंगे TMC के 17 बागी सांसद

अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले या बाद भाजपा में शामिल होंगे TMC के 17 बागी सांसद
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

कोलकाता , 14 सितम्बर । तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग हुए 20 बागी सांसदों में से 17 सांसद आगामी अक्टूबर माह में दुर्गा पूजा उत्सव के आसपास भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। कूचबिहार से सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने रविवार को कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह महत्वपूर्ण जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संसदीय गणित और दल-बदल कानून की स्थितिकानूनी बचाव

pop ronak

सांसद बसुनिया ने स्पष्ट किया कि तृणमूल कांग्रेस के कुल 28 लोकसभा सांसदों में से दो-तिहाई से अधिक (20 सांसदों) के एक साथ अलग होने के कारण उन पर दल-बदल विरोधी कानून (10वीं अनुसूची) लागू नहीं होगा।

त्रिपुरा की पार्टी में विलय: पश्चिम बंगाल में पार्टी की चुनावी हार के बाद 14 जून 2026 को इन बागी सांसदों ने पार्टी का साथ छोड़ा था और त्रिपुरा की स्थानीय पार्टी ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) में अपना विलय कर एनडीए (NDA) को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान किया था।

तीन सांसदों का अलग रुख: 20 में से 17 सांसद सीधे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे, जबकि तीन सांसद—अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान—भाजपा में शामिल हुए बिना बाहर से एनडीए को अपना समर्थन देना जारी रखेंगे।

ममता बनर्जी के पास घटा विधायी और संसदीय बल

तृणमूल कांग्रेस में आए इस बड़े राजनीतिक भूचाल के बाद पार्टी के पास जनप्रतिनिधियों की संख्या काफी घट गई है
TMC के पास शेष संख्या
लोकसभा28 में से 20 सांसद अलग हुए 8 सांसद बचे। राज्यसभा में 13 में से 2 सांसदों ने इस्तीफा दिया 11 सांसद बचे। विधानसभा में 80 में से 58 विधायकों का अलग गुट हो जाने से 22 विधायक बचे। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बड़े घटनाक्रम के बाद अक्टूबर में दुर्गा पूजा के आसपास राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ममता बनर्जी से अलग हुए TMC के 20 बागी सांसदों की सूचि

तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बगावत कर एनडीए (NDA) के सहयोगी दल ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) में शामिल होने वाले 20 लोकसभा सांसदों की पूरी सूची- डॉ. काकोली घोष दस्तीदार – बारसात (संसदीय दल की नेता), सुदीप बंद्योपाध्याय – कोलकाता उत्तर (लोकसभा नेता) , शताब्दी रॉय – बीरभूम (उप-नेता), यूसुफ पठान – बहरामपुर , सायनी घोष – जादवपुर, माला रॉय – कोलकाता दक्षिण , शत्रुघ्न सिन्हा – आसनसोल, दीपक अधिकारी (देव) – घाटाल , रचना बनर्जी – हुगलीपार्थ, भौमिक – बैरकपुर , प्रसून बनर्जी – हावड़ा , मिताली बाग – आरामबाग , जगदीश चंद्र वर्मा बसुनिया – कूचबिहार, खलीलुर रहमान – जांगीपुर ,अबू ताहिर खान – मुर्शिदाबाद , बापी हलदर – मथुरापुर , कालीपद सोरेन – झाड़ग्राम , जून मालिया – मेदिनीपुर, अरूप चक्रवर्ती – बांकुरा , शर्मिला सरकार – बर्धमान पूर्व।