पुनरासर पैदल यात्रियों की सेवा में श्री श्याम मंदिर में चाय-पकौड़ी का लंगर

पुनरासर पैदल यात्रियों की सेवा में श्री श्याम मंदिर में चाय-पकौड़ी का लंगर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • भजनों की धुन पर देर रात तक जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बीकानेर ,17 सितम्बर । पुनरासर धाम की ओर पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘श्री श्याम बाल संकीर्तन मंडल समिति सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर’ की ओर से विशेष सेवा व्यवस्था की गई है। श्री खाटू श्याम मंदिर, बीकानेर के प्रांगण में 16 सितम्बर की शाम 4 बजे से पुनरासर जाने वाले पदयात्रियों के लिए चाय एवं गरम पकौड़ी की सेवा शुरू की गई, जो 17 सितम्बर की मध्यरात्रि तक निरंतर जारी रहेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विश्राम, पेयजल व स्वच्छता की विशेष व्यवस्था
पैदल यात्रियों को राहत: यात्रा के मुख्य मार्ग पर स्थित खाटू श्याम मंदिर में यात्रियों को विश्राम के साथ-साथ तरोताजा करने के लिए चाय और पकौड़ी की प्रसादी वितरित की जा रही है।

pop ronak

मूलभूत सुविधाएं: मंदिर परिसर में यात्रियों की सुविधा हेतु स्वच्छ पेयजल तथा साफ-सुथरे शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है, जहां सेवादार पूर्ण निष्ठा से व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।

भजन संध्या और डीजे की धुन पर झूमे पदयात्री
पदयात्रियों का उत्साह बढ़ाने और थकान दूर करने के लिए मंदिर प्रांगण में डीजे की धुन पर बाबा श्याम के मधुर भजनों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते हुए विश्राम कर रहे हैं और प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।

समिति की अपील और सेवादार
मंदिर समिति के अध्यक्ष के.के. शर्मा एवं न्यास सदस्य बृजमोहन जिंदल ने बताया कि पुनरासर पैदल यात्रियों की सेवा की यह परंपरा वर्षों से श्रद्धापूर्वक निभाई जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में संजय पेड़ीवाल, श्रवण भूवाल, विपिन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल एवं हनुमान चौधरी सहित अनेक श्याम भक्त अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समिति ने शहर के अन्य श्रद्धालुओं से भी इस सेवा कार्य में योगदान देने की अपील की है।