पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को श्रद्धासुमन अर्पित

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को श्रद्धासुमन अर्पित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर , 26 सितम्बर। बीकानेर में पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक की पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि सभा में बीकानेर के प्रबुद्धजनों, छः न्याति समाज, पारीक समाज और सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई, जिसके बाद पंडित जी के ज्येष्ठ पुत्र दीपक पारीक और रवि पारीक ने मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक के सामाजिक योगदान और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। छः न्याति समाज के पार्षद नारायण शर्मा, पारीक समाज के अध्यक्ष भंवरलाल पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, BSNL कर्मचारी महासंघ के गिरिराज पारीक, BMS के जितेंद्र पारीक, पूर्व पार्षद सुशील व्यास, शिव कुमार पांडिया, कैलाश पारीक, पूर्व न्यासी हीरालाल हर्ष, हुकम चंद पांडिया, विजय पारीक, अमन पारीक तथा वंदे मातरम मंच के राजकुमार पारीक सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनके आदर्शों व संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पारीक समाज के सचिव एडवोकेट द्वारका प्रसाद पारीक ने किया।

pop ronak

पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सेवा कार्यों की कड़ी में प्रातः 10:15 बजे पीबीएम अस्पताल के श्वसन विभाग में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। फल वितरण का यह कार्य दिवंगत पंडित जी के पुत्र रवि पारीक, सुपौत्र कृष्णा पारीक, वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक, जितेंद्र पारीक तथा श्वसन रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन सोनी एवं डॉ. प्रमोद ठकराल के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इसके अतिरिक्त, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (धोबी तलाई, गोगा गेट, नायकों का मोहल्ला) में भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेणुका व्यास के सानिध्य में रवि पारीक, कृष्णा पारीक, नित्यानंद पारीक और जितेंद्र पारीक ने छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए। इस दौरान संस्था प्रधान और उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।