बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव, ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते 4 ट्रिप होगी रीशेड्यूल

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव,
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 02 अक्टूबर । उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर-मेड़ता रोड रेलखण्ड पर अलाई-चीलो-नोखा स्टेशनों के मध्य सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण (ट्रैक रिन्यूअल) का कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी ब्लॉक के चलते बीकानेर से प्रस्थान करने वाली बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस के समय में बदलाव (रीशेड्यूल) किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आगामी चार ट्रिप 1 घंटे 30 मिनट देरी से होगी रवाना
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) अमित सुदर्शन के अनुसार, रेल पथ नवीनीकरण कार्य के कारण गाड़ी संख्या 22632 (बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस) आगामी चार ट्रिप में अपने निर्धारित समय से देरी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दिनांक 11 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 25 अक्टूबर तथा 01 नवंबर 2026 को बीकानेर रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 01 घंटे 30 मिनट विलंब से रवाना होगी।

pop ronak

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति (रनिंग स्टेटस) की जांच अवश्य कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।