रविंद्र भाटी की EWS-सरलीकरण यात्रा का दूसरा चरण 5 अक्टूबर से बीकानेर के पूगल फांटा से होगी शुरुआत

रविंद्र भाटी की EWS-सरलीकरण यात्रा का दूसरा चरण 5 अक्टूबर से बीकानेर के पूगल फांटा से होगी शुरुआत
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 02 अक्टूबर । आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) के नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक संशोधनों की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ‘EWS सरलीकरण यात्रा’ का द्वितीय चरण आगामी 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस यात्रा का आगाज बीकानेर शहर के पूगल फांटा से होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीडूंगरगढ़, कालू और लूणकरणसर होते हुए पहुंचेगी यात्रा

pop ronak

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विधायक रविंद्र सिंह भाटी बीकानेर पहुंचने से पूर्व श्रीडूंगरगढ़, कालू तथा लूणकरणसर क्षेत्र का दौरा करते हुए समर्थकों के साथ बीकानेर प्रवेश करेंगे। यात्रा के बीकानेर आगमन को लेकर स्थानीय युवाओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

EWS सरलीकरण यात्रा की मुख्य मांगें
यात्रा के माध्यम से युवाओं एवं छात्रों के हित में निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाई जा रही हैं।

वैधता विस्तार: EWS प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि में बढ़ोतरी की जाए।

केंद्रीय मान्यताओं में राहत: राजस्थान राज्य द्वारा जारी EWS प्रमाण-पत्रों को केंद्र सरकार की सेवाओं और भर्तियों में पूर्ण मान्यता दी जाए।

भर्तियों में छूट: सरकारी नौकरियों के आवेदन शुल्क में रियायत तथा आयु सीमा में शिथिलता प्रदान की जाए।

उल्लेखनीय है कि इस यात्रा का प्रथम चरण 25 सितंबर को बाड़मेर से शुरू हुआ था, जो पांच दिनों के सफल सफर के बाद जोधपुर में संपन्न हुआ था।

युवाओं ने संभाला संपर्क अभियान का मोर्चा

दूसरे चरण की सफलता के लिए क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के नवीन सिंह तंवर, गजेंद्र सिंह लूंच, रामसिंह चरकड़ा (नोखा) सहित युवा नेता पंकज पारीक, विष्णु पारीक, मुदित खजांची एवं गिरधर जोशी लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। 5 अक्टूबर को पूगल फांटा पर आयोजित होने वाले स्वागत एवं सभा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के जुटने की संभावना है।