गीता विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने वाला ग्रंथ- श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज

गीता विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने वाला ग्रंथ- श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज
quicjZaps 15 sept 2025
  • 30वीं गीता ज्ञान परीक्षा में 17 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

बीकानेर, 03 अक्टूबर । परम श्रद्धेय स्वामी संवित् सोमगिरि जी महाराज के आशीर्वाद तथा लालेश्वर महादेव मंदिर (शिवबाड़ी) के अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में 30वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा शनिवार को प्रातः 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बीकानेर शहर एवं जिले भर के विभिन्न विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निर्धारित पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तकों से हल किए प्रश्न पत्र

pop ronak

विद्यार्थियों ने श्रीमद्भगवद्गीता (क्रमांक 20, गीताप्रेस गोरखपुर) अथवा मानव प्रबोधन प्रन्यास द्वारा प्रकाशित गीता-पुस्तक की सहायता से अपने प्रश्न-पत्र हल किए। परीक्षा का कक्षावार पाठ्यक्रम इस प्रकार रहा:

शिशु वर्ग (कक्षा 4 व 5): गीता के अध्याय 1 से 3

कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 8): गीता के अध्याय 1 से 9

वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12): संपूर्ण गीता (अध्याय 1 से 18)

महाविद्यालय वर्ग (सभी कक्षाएं): संपूर्ण गीता (अध्याय 1 से 18)

17,440 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 10 अक्टूबर को होगा अगला चरण

मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पंजीकृत सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपार उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा में बीकानेर शहर के साथ-साथ श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नोखा, कातर एवं कोलायत क्षेत्र के विद्यालयों के कुल 17,440 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

भाटी ने आगे बताया कि शेष पंजीकृत विद्यालयों के 10,151 विद्यार्थियों की परीक्षा आगामी शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के गीता प्रभारियों, कार्यकर्ताओं तथा शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।