भीनासर के आनंद सागर में ‘समता समग्र आरोग्यम’ भूमि वंदन-परिवर्धन कार्यक्रम में भूमि प्रदाताओं और अतिथियों का हुआ बहुमान

भीनासर के आनंद सागर में 'समता समग्र आरोग्यम' भूमि वंदन-परिवर्धन कार्यक्रम में भूमि प्रदाताओं और अतिथियों का हुआ बहुमान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 13 अक्टूबर । अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के तत्वावधान में मंगलवार को भीनासर स्थित जवाहर विद्यापीठ के पास आनंद सागर परिसर में ‘समता समग्र आरोग्यम, भूमि वंदन-परिवर्धन’ कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में भूमि प्रदाताओं और देश-प्रदेश से पधारे विशिष्ट अतिथियों का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समता समग्र आरोग्यम संचालन निधि के प्रदाता एवं साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन लाल बाफना रहे।

pop ronak

800 गज भूमि का किया गया था समर्पण

उल्लेखनीय है कि सेठ चंपालाल बांठिया परिवार के सुमति लाल बांठिया व उनके परिजनों द्वारा लगभग 800 गज भूमि 29 दिसंबर 2020 को संघ को समग्र आरोग्यम (वेलनेस सेंटर) के निर्माण के लिए पूर्ण समर्पण भाव से भेंट की गई थी। इस सेंटर के वर्तमान में फिजियोथैरेपी केंद्र के रूप में संचालित होने तथा पूर्ण भवन निर्माण के पश्चात यहाँ आमजन को प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, होमियोपैथी और एक्यूप्रेशर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएँ सुलभ कराई जाएंगी।

धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम की शुरुआत जय जिनेंद्र संस्थान द्वारा आयोजित सर्व मंगल अनुष्ठान के साथ हुई, जिसमें गंगाशहर-भीनासर साधुमार्गी महिला समिति ने मनमोहक मंगलाचरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात श्रावक मुलतान बैद द्वारा सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी गई।

भूमि प्रदाता सुमति बांठिया ने कार्यक्रम के दौरान रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष नरेंद्र गांधी, पूर्व अध्यक्ष गौतम रांका, महामंत्री सुरेश बच्छावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश बच्छावत, भूमि वंदन-परिवर्धनकर्ता संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रिद्धकरण सिपानी के प्रतिनिधि परिजन (सुंदर लाल, राजकुमार सिपानी, विमल सिपानी व विमल डागा), समता आरोग्यम संचालन निधि प्रदाता व भूमि प्रदाता सुमति बांठिया, निर्मल पारख और छत्तीसगढ़ के मोहन लाल बाफना का संघ के पूर्व अध्यक्ष जयचंद लाल डागा द्वारा बहुमान किया गया।

वर्चुअल माध्यम से दिए अपने मंगल संदेश में संघ के पूर्व अध्यक्ष रिद्धकरण सिपानी ने कहा कि गुरु की कृपा तथा सभी के तन, मन और धन के सहयोग से इस आरोग्यम केंद्र के निर्माण कार्य को भव्य रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी महिला समिति की अध्यक्ष चंचल सांखला, महामंत्री प्रीति डागा, अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा सहित बीकानेर, गंगाशहर और भीनासर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं साधुमार्गी संघ के श्रावक-श्राविकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खाओसा