भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय उद्योग संघ सम्मेलन में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया प्रतिनिधित्व

भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय उद्योग संघ सम्मेलन में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया प्रतिनिधित्व
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • एमएसएमई को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से उद्योगों को मिलेगी नई दिशा- वीरेन्द्र किराडू

बीकानेर, 14 अक्टूबर । भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय उद्योग संघ सम्मेलन में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने सक्रिय रूप से प्रतिनिधित्व किया। संघ की ओर से सचिव वीरेन्द किराडू एवं विनीत पुरोहित ने इस राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन का मुख्य फोकस सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को प्रोत्साहित करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

‘दीया एप’ का हुआ उद्घाटन
सम्मेलन के दौरान ‘दीया एप’ का आधिकारिक उद्घाटन किया गया। साथ ही, भारत सरकार द्वारा एमएसएमई उद्योगों के विकास, उद्यमियों को प्रोत्साहन, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उद्योगों के विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया।

pop ronak

स्थानीय उद्योगों को मिलेगी नई दिशा — वीरेन्द्र किराडू

बीकानेर जिला उद्योग संघ के सचिव वीरेन्द्र किराडू ने सम्मेलन के बाद अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलनों में भागीदारी बीकानेर के उद्यमियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होती है। इससे केंद्र सरकार की नवीनतम औद्योगिक नीतियों और योजनाओं की सटीक जानकारी मिलती है, जिससे उद्योग संघ अपने क्षेत्र के व्यापारियों और उद्यमियों तक इनका लाभ पहुँचा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन का मुख्य आधार है। सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और युवाओं के कौशल प्रशिक्षण से स्थानीय उद्योगों को एक नई दिशा मिलेगी। किराडू ने आश्वस्त किया कि संघ का यह निरंतर प्रयास रहेगा कि सम्मेलन में प्राप्त जानकारियों को स्थानीय उद्यमियों तक पहुँचाया जाए, ताकि वे इनका लाभ उठाकर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हों।

 

खाओसा