

बीकानेर, 12 नवम्बर । विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव और मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को शहर और ग्रामीण आंचल के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। बिजली निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रखरखाव कार्यों के कारण कल डी-2, डी-5 और डी-7 से जुड़े विभिन्न इलाकों में बिजली गुल रहेगी।


प्रभावित क्षेत्रों एवं समय का विवरण:
पवनपुरी सेक्टर नंबर 4: सुबह 8:00 बजे से सुबह 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।



गांधी कॉलोनी क्षेत्र: सुबह 7:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक एसबीआई बैंक, फ्लैम गैस, गांधी कॉलोनी और दूरदर्शन केंद्र के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
हिमतासर गांव: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपनी आवश्यक बिजली से जुड़े कार्यों को कटौती के समय से पहले पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

