मंगलवार , 02 अप्रैल देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी
====================================
1 आज उत्तराखंड और राजस्थान में पीएम मोदी की चुनावी हुंकार; सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
2 अगर आपके घर का नाम बदल दूं, तो क्या वह मेरा हो जाएगा’, अरुणाचल को लेकर चीन के दावे पर बोले जयशंकर।
3 राहुल गांधी को लोकतंत्र के बारे में बोलने का कोई हक नहीं, उनकी दादी ने लगाया था आपातकाल’, बोले अमित शाह।
4 सभी EVM के वोटों की VVPAT से मिलान की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा; फिलहाल 5 EVM का ही मिलान होता है।
5 जेल में इन 6 लोगों से मिल सकेंगे CM केजरीवाल, पत्नी और बच्चों के अलावा दो दोस्तों के दिए नाम।
6 CJI बोले-CBI हर केस की बारीकी से जांच से बचें, सिर्फ राष्ट्र सुरक्षा से जुड़े मामलों पर फोकस करे, सर्चिंग-जब्ती-प्राइवेसी में बैलेंस बनाएं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार के लिए गुड न्यूज आई है, अप्रैल महीने की पहली तारीख को जीएसटी कलेक्शन के शानदार आंकड़े आए हैं. देंश का बीते मार्च महीने का जीएसटी कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा है. बीते साल की समान अवधि की तुलना में ये 11 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है।
8 बैंकों में अब तक 2000 के करीब 97.69 फीसदी नोट वापस आए; रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिया बड़ा अपडेट।
9 पहले अपनी बीवियों की साड़ी जलाओ, फिर भारत के बहिष्कार की बात करना; मुस्लिम नेताओं पर भड़कीं शेख हसीना।
10 शेख हसीना ने अपने ही देश के विपक्षी सांसदों को जमकर लताड़ लगाई है,और कहां कि जो लोग भारतीय उत्पादों के बहिष्कार की बात कर रहे हैं,वे सभी लोग पहले अपनी अपनी बीवियों की साड़ी जलाकर दिखाएं।
11 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान, रियान पराग ने हासिल की ऑरेंज कैप, अर्धशतक लगाया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

12 अगले तीन महीने जमकर सितम ढाएगी गर्मी, लू के थपेड़े बढ़ाएंगे मुसीबत; IMD ने जारी की चेतावनी, 20 दिन लू चलेगी, अगले हफ्ते 2° से 5° तापमान बढ़ सकता है, MP-महाराष्ट्र समेत 6 राज्य ज्यादा तपेंगे।
13 चुनावी बॉन्ड पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आज जो इसके खिलाफ नाच रहे हैं वे पछताएंगे।
14 PM बोले-2014 में बैंकिंग सिस्टम डूबने की कगार पर था, अब ये प्रॉफिट में, पिछले 10 साल में जो हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर है।
15 जयशंकर बोले- नेहरू के लिए कच्चाथीवू की अहमियत नहीं थी, द्वीप पर भारतीय दावा छोड़ने पर उन्हें ऐतराज नहीं था, इंदिरा का भी यही नजरिया था।
16 कच्चाथीवू पर जयशंकर बोले-जनता से मुद्दा छिपाया, कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों को भारतीय जमीन की फिक्र नहीं थी, DMK भी सब जानती थी।
17 ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा, दिल्ली का जिक्र कर बोले अमित शाह।
18 ‘अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे में दिया धोखा’, गठबंधन को लेकर ओपी राजभर ने विपक्ष पर बोला हमला।
19Delhi CM: सुनीता केजरीवाल बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री! हलचल तेज, पहली बार AAP विधायकों संग बैठक।
20 राजस्थान की 25 सीटें जीतने में भाजपा के सामने 5-चुनौती, गठबंधन और बगावत ने बढ़ाया ब्लड प्रेशर; कांग्रेस में भितरघात के इंफेक्शन से सियासी बुखार।
21 चुनाव से पहले कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 3500 करोड़ को लेकर अभी नहीं होगी कोई कार्रवाई।
22 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घटे, इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना हुआ महंगा, आज से हुए 7 बड़े बदलाव।
23 सुप्रीम कोर्ट का भोजशाला में ASI सर्वे पर रोक से इनकार, कहा- विवादित स्थान का चरित्र न बदलें।
24 मैच फिक्सिंग’ पर क्या फंस जाएंगे राहुल गांधी? भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत, कहा- इनपर सख्त कार्रवाई हो।
25 शराब नीति मामले में केजरीवाल को राहत नहीं, कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

26 सोना एक ही दिन में ₹1700 महंगा हुआ, पहली बार 10 ग्राम की कीमत ₹68964 पहुंची, इस साल 3 महीने में ₹5662 का उछाल।
27 शेयर बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई, सेंसेक्स ने 74,014 और निफ्टी ने 22,462 का स्तर छुआ; मेटल और।
28 अब जुगाड़ से नहीं कर पाएंगे भस्म आरती बुकिंग, वेबसाइट में होने जा रहा बड़ा बदलाव।
29 लोकसभा चुनाव: बाड़मेर सीट राजस्थान की सबसे हॉट सीट, इस युवा नेता ने छुड़ाए भाजपा और कांग्रेस के पसीने।
30 पीएम मोदी का बड़ा ऐलान:तीसरे कार्यकाल में बिजली बिल शून्य करेंगे।
31 Lok sabha Election 2024: BJP के गढ़ बिलासपुर में राहुल गांधी भी हुए पस्त, कांग्रेस को हर बार मिली हार, 2024 में क्या टूटेगा रिकॉर्ड।
32 वोटिंग से 17 दिन पहले बस्तर में बड़ा नक्सली अटैक, IG बोले- 4 आतंकियों को मार गिराए।
33 BJP Candidates List: BJP ने घोषित की 112 उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएमसीएम नवीन पटनायक के खिलाफ शिशिर मिश्रा को उतारा।
34 कांग्रेस की 11वीं लिस्ट, 17 कैंडिडेट्स के नाम:आंध्र प्रदेश में सीएम जगन मोहन की बहन शर्मिला को टिकट, अब तक कुल 231 कैंडिडेट्स का ऐलान।
35 दिल्ली शराब नीति केस- AAP सांसद संजय सिंह को जमानत:सुप्रीम कोर्ट में ED ने बेल का विरोध नहीं किया, 6 महीने से जेल में हैं।
36 तिहाड़ में केजरीवाल का पहला दिन, शुगर लेवल गिरा:14X8 फीट की कोठरी में रातभर टहलते दिखे, सिर्फ कुछ देर सीमेंट के फर्श पर सोए।
37 दुकान में घुसी बेकाबू कार, हादसे में 5 लोग घायल:कार ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई थी, दिल्ली के सिविल लाइन इलाके की घटना।
38 सियासत के पहलवान मुलायम, न कुश्ती हारे, न चुनाव:55 साल की राजनीति, 8 पार्टियों में रहे, लालू के विरोध से PM नहीं बन पाए।
39 योगी के 5 फैसले, जिन्हें 7 राज्यों ने कॉपी किया:बुलडोजर से 3758 करोड़ की अवैध संपत्ति गिराई, 197 बदमाशों का एनकाउंटर।
40 UP ने 58 साल देश चलाया:14 में से 9 प्रधानमंत्री दिए; 17 आम चुनाव में 12 बार यहां 50 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी की सरकार बनी।
41 अयोध्या बनी दुनिया की धार्मिक राजधानी:48 दिन में ही 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे; वेटिकन और मक्का में एक साल में 2.25 करोड़ आए।
42 राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तबियत खराब, SMS में भर्ती।
43 अफ्रीका में 63 साल के धर्मगुरू ने 12 साल की लड़की से की शादी, छह साल की उम्र में पसंद की थी बच्ची, मचा बवाल।
====================================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *