अजब चोरी का गजब वाकया: महिला ने पूछा ‘कौन है’, तो चोर बोला- ‘आंटी मैं हूं’; पुलिस ने दो घंटे में दबोचा

अजब चोरी का गजब वाकया: महिला ने पूछा 'कौन है', तो चोर बोला- 'आंटी मैं हूं'; पुलिस ने दो घंटे में दबोचा
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

कोटा, 30 जून। राजस्थान के कोटा शहर से चोरी की एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेखौफ चोर दोपहर के समय घर में घुस गया और पकड़े जाने पर मकान मालकिन को ‘आंटी मैं हूं’ कहकर चकमा देने की कोशिश की। हालांकि, शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला महावीर नगर थाना क्षेत्र का है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

थकान के कारण सो रहा था परिवार, घर में घुसा चोर
पीड़ित कल्याण मल प्रजापति ने बताया कि 28 जून को उनका बेटा, बहू और बच्चे सोमनाथ की यात्रा से लौटे थे। सफर की थकान के कारण दोपहर करीब तीन बजे पूरा परिवार अलग-अलग कमरों में सो रहा था। इसी दौरान एक युवक स्कूटी से कॉलोनी में आया। उसने घर के बाहर स्कूटी खड़ी की और मुख्य दरवाजा खोलकर सीधे अंदर दाखिल हो गया। आरोपी ने पहले ग्राउंड फ्लोर पर सामान तलाशने की कोशिश की, लेकिन वहां कुछ न मिलने पर वह पहली मंजिल पर पहुंच गया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

कमरे से चुराया पर्स, फ्रिज खोलते ही खुली महिला की नींद
चोर उस कमरे में घुसा जहां कल्याण मल और उनकी पत्नी सो रहे थे। उसी कमरे में बेटे-बहू का सामान भी रखा था। चोर ने अलमारी में रखा एक पर्स पार कर लिया, जिसमें करीब पांच से सात हजार रुपये नकद थे। इसके बाद जैसे ही उसने कमरे में रखा फ्रिज खोलने की कोशिश की, कल्याण मल की पत्नी की नींद खुल गई। अजनबी को देखकर वह चिल्लाईं और पूछा, “कौन है?” इस पर चोर ने बेहद सामान्य लहजे में जवाब दिया, “आंटी, मैं हूं।”

फुटेज के आधार पर दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार
महिला के शोर मचाते ही घर के अन्य सदस्य भी जाग गए और कमरों से बाहर आ गए। खुद को घिरता देख चोर तुरंत नीचे भागा और अपनी स्कूटी से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और महावीर नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

महावीर नगर थाना अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने महज डेढ़ से दो घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा। जांच पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

sjps