बीकानेर में होटल मालिक पर प्रॉपर्टी कंसल्टेंट महिला से दुष्कर्म का आरोप

सूने घर में खेल रही नाबालिग को बंधक बनाकर दो बार किया गया दुष्कर्म
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 27 सितंबर। काम के सिलसिले में जयपुर से बीकानेर आई एक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि वह जिस होटल में ठहरी थी, उसी के मालिक ने उसके साथ हैवानियत की। यह घटना बीछवाल थाना इलाके के सागर होटल की है। बीछवाल एसएचओ गोविंद सिंह चारण ने बताया कि घटना 25 सितंबर की रात को हुई और इसकी रिपोर्ट 26 सितंबर को दर्ज की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

36 वर्षीय सुकिता (बदला हुआ नाम) जयपुर में प्रॉपर्टी कंसल्टेंट का काम करती है और वह 18 सितंबर को प्रोफेशनल काम से बीकानेर आई थी। 23 सितंबर को उसने बीछवाल थाना इलाके के सागर होटल में चेक इन किया था। इस दौरान उसकी मुलाकात होटल मालिक अमित अग्रवाल से हुई। महिला ने अपने रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में मार्केटिंग और कंसल्टिंग के बारे में अमित को बताया। महिला का आरोप है कि इसके बाद होटल मालिक उसका पीछा करने लगा। वह मंदिर जाने से लेकर बाहर जाने तक, उसकी हर गतिविधि पर नजर रखता था और उसके व्रत रखने तक पर आपत्ति जताता था।

pop ronak

रिपोर्ट में महिला ने बताया कि 25 सितंबर को होटल मालिक ने उस पर साथ में शराब पीने का दबाव बनाया। वह उसे होटल की रूफटॉप (छत) पर ले गया, जहाँ जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बीछवाल पुलिस ने इस मामले में महिला का मेडिकल करवाया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस सम्बन्ध में कोई गिफ्तारी नहीं की है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *