श्री महालक्ष्मी मंदिर में भक्तिभाव से हुआ माता का पंचामृत अभिषेक

श्री महालक्ष्मी मंदिर में भक्तिभाव से हुआ माता का पंचामृत अभिषेक
quicjZaps 15 sept 2025
  • कल आयोजित होगा भव्य जागरण

बीकानेर, 02 अक्टूबर । उस्तों की बारी के अंदर स्थित पौराणिक श्री महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित हो रहे ‘श्री महालक्ष्मी पाटोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को माता महालक्ष्मी का पंचामृत अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन पूर्ण धार्मिक विधि-विधान व भक्तिभाव से किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शनिवार को आयोजित होगा भव्य जागरण व महाआरती

pop ronak

पाटोत्सव की श्रृंखला में शनिवार, 03 अक्टूबर को मंदिर प्रांगण में एक भव्य भजन जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय सुप्रसिद्ध भजन गायकों के साथ-साथ बीकानेर के बाहर से पधारे प्रतिष्ठित कलाकार माता रानी के चरणों में भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

जागरण के समापन पर मध्यरात्रि में माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती उतारी जाएगी, जिसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से पाटोत्सव के धार्मिक आयोजनों में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है।