भीनासर में ‘नारी शक्ति जागरण’ पर महिला सम्मेलन आयोजित

भीनासर में 'नारी शक्ति जागरण' पर महिला सम्मेलन आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

भीनासर , 3 अक्टूबर। बीकानेर के भीनासर तेरापंथ सभा भवन में आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वीश्री जिनबालाजी के सान्निध्य में एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘नारी शक्ति का जागरण’ रहा, जिसका शुभारंभ साध्वीश्री ने नमस्कार महामंत्र से किया और स्थानीय महिला मंडल की बहनों ने संकल्प गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष ममता रांका और कार्यकारिणी सदस्या सुप्रिया राखेचा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साध्वीश्री जिनबालाजी ने दिया ‘थ्री-सी’ का मंत्र
साध्वीश्री जिनबालाजी ने अपने संबोधन में महिलाओं की शक्ति को हमेशा के लिए जगाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी ने महिलाओं के विकास के लिए जो श्रम किया, उसी का परिणाम है कि आज तेरापंथ समाज की महिलाएं युग के साथ आगे बढ़ रही हैं। साध्वीश्री ने महिलाओं को सफल जीवन के लिए ‘थ्री-सी’ (Three-C) का मंत्र दिया: चुनौती (Challenge) का साहस से सामना करना, भौतिक इच्छाओं पर नियंत्रण (Control) रखना और एक-दूसरे के प्रति सहयोग (Cooperative) का भाव रखना। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि साहस, नियंत्रण और सहयोग के भाव से ही समाज का वास्तविक विकास संभव है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सहनशीलता और गुरु कृपा पर जोर
सम्मेलन में अन्य साध्वियों ने भी अपने विचार रखे। साध्वी श्री करुणाप्रभाजी ने कहा कि हर व्यक्ति में शक्ति होती है, जिसे जगाने की जरूरत है, अन्यथा महिला घर की चार दीवारी तक सीमित रह जाएगी। साध्वी भी भव्यप्रभाजी ने सहनशीलता को नारी की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि यह शक्ति आज कमजोर पड़ रही है और यदि महिला इसे जागृत कर ले, तो वह अपने परिवार को स्वर्ग बना सकती है। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने किसी भी सफलता के लिए देव, धर्म व गुरु की कृपा को आवश्यक बताया और कहा कि आचार्य प्रवर एवं साधु-साध्वियां ही हमारी शक्ति को जागृत करने का काम करते हैं। मुख्य अतिथि ममता रांका ने जनरेशन गेप (पीढ़ी के अंतर) को खत्म करने और परिवार को साथ जोड़ने की बात कही।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या सुप्रिया राखेचा ने कहा कि शक्ति हमारे अंतरआत्मा में निहित है, जरुरत इसे जगाने की है।

सम्मेलन के दौरान महिला मंडल द्वारा ‘महिला सम्मेलन एयरवेज’ की प्रस्तुति भी दी गई। अध्यक्ष शशि गोलछा ने स्वागत उद्बोधन दिया और मंत्री प्रमिला सेठिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनाली सेठिया और श्वेता सेठिया ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *