नवपद ओली- साधु-साध्वी सर्व कल्याण का संदेश देते हैं

नवपद ओली साधुओं और साध्वियों ने फैलाया सार्वभौमिक कल्याण का संदेश
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 3 अक्टूबर। आध्यात्मिक पर्व नवपद ओली के पाँचवें दिन शुक्रवार को रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर , मुनि मंथन प्रभ सागर सहित अन्य साधु-साध्वी के सान्निध्य में साधु पद की पूजा व वंदना की गई।
गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर ने साधु पद की महिमा बताते हुए कहा कि साधु-साध्वी सांसारिक सुख-सुविधाओं का त्याग कर अरिहंत परमात्मा के बताए पवित्र मार्ग का अनुसरण करते हैं और जन-जन को आत्म कल्याण का मार्ग बताते हैं। उन्होंने लोगों को ठगी करने वाले तथाकथित साधुओं के प्रभाव से बचने की भी सलाह दी। शनिवार, 4 अक्टूबर को सुगनजी महाराज के उपासरे में “योग एवं ऋतु आहार विज्ञान” पर महिलाओं की विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी, और रविवार को बच्चों का शिविर होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *