लव अफेयर में दर्दनाक हत्या , 8 लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से किया हमला

लव अफेयर में दर्दनाक हत्या
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • शव हॉस्पिटल में छोड़कर भागे आरोपी

 

बालोतरा , 27 जुलाई। बालोतरा में लव अफेयर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक रात को लड़की से मिलने पहुंचा था तभी 7 से 8 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक को आरोपी हॉस्पिटल में छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, उसकी मारपीट के दौरान ही मौत हो गई थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हॉस्पिटल पहुंचे आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार घटना जिले के सिणधरी के कोशलू गांव में शुक्रवार देर शाम की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने जिलेभर नाकाबंदी करवाई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

तेल के कुएं पर काम करता था युवक

पुलिस के अनुसार बाटाडू मानाणियों की ढाणी निवासी मगाराम (25) पुत्र हनुमानराम कौशलू गांव में ऑयल वैलपेड (तेल के कुएं) पर काम करता था। बीती रात को कौशलू गांव में चौथाराम और उसके आसपास की ढाणियों की तरफ की तरफ गया था।

इस दौरान युवक को 7-8 लोगों ने पकड़ लिया। यहां उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की गई। गंभीर घायल होने पर आरोपी उसे पिकअप गाड़ी में डालकर सिणधरी हॉस्पिटल छोड़कर भाग गए। जानकारी मिलने पर सिणधरी पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि अब तक की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लव अफेयर के चलते युवक मारपीट करने वाले युवकों के घर की तरफ गया था। मृतक का परिवार खेती किसानी करता है।

सिणधरी सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि युवक जब अस्पताल आया था। तो उस समय मृत ही था। हमने पुलिस को सूचना दे दी थी। अभी पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने लिखकर नहीं दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा मौत कैसे हुई है। ।

पुलिस ने जिलेभर में की नाकाबंदी
सिणधरी थाना पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि लव अफेयर के चलते युवक मारपीट करने वाले युवकों के घर की तरफ गया था। रात को पकड़े जाने पर उनके साथ मारपीट की गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस जिले भर में नाकाबंदी करवाकर अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश कर रही है।

सबूत जुटा रही पुलिस
अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश युवक को ले जाते दिख रहे हैं। कैमरे में दिख रहा है कि बदमश युवक को अस्पताल परिसर में छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस पहुंची। एफएसएल टीमों को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए जा रहे है। युवक के परिजनों से की जा रही पूछताछ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *