आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान मिला

आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान मिला
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

चेन्नै, , माधावरम , 29 नवम्बर। गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी के वर्ष 2018 के चेन्नै चातुर्मास स्थल पर जैन तेरापंथ वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित “आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल”, माधावरम को शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित ‘एजुकेशन टुडे’ द्वारा किये गए एक सर्वे में CBSE मापदंडों के आधार पर “समग्र शिक्षा (Holistic Education)” में सम्पूर्ण भारत में प्रथम स्थान के गौरावशाली सम्मान की घोषणा की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सर्वे में सम्मिलित कुल 1860 विद्यालयों से अगले स्तर पर चयनित 400 विद्यालयों में अंतिम चरण में आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

pop ronak

जैन तेरापंथ वेलफेयर ट्रस्ट के चैयरमेन तनसुखलाल नाहर ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय संवाददाता अशोक बोहरा, प्राचार्य श्रीमती जया प्रसाद, शिक्षकों, विद्यार्थियों व सहयोगी स्टॉफ को इसका सम्पूर्ण श्रेय देते हुए हार्दिक बधाई संप्रेषित की।

ज्ञातव्य है कि आगामी 11 दिसंबर को बंगलुरू में पांच सितारा होटल ‘ताज एयरपोर्ट’ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *