यूरोप दौरे पर अनिल जोशी होंगे भारतीय टीम के प्रशिक्षक एवं श्याम सुंदर स्वामी करेंगे टीम का प्रतिनिधित्व

वर्ल्ड पैरा रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय पैरा टीम की घोषणा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर\सोनीपत, 21 जून। वर्ल्ड पैरा रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय पैरा टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय तीरंदाजी टीम यूरोप के चेक गणराज्य में होने वाली प्रतियोगिता में पूरे दमखम के साथ हिस्सा लेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम के युवा एवं अनुभवी प्रशिक्षक अनिल जोशी को भारतीय तीरंदाजी टीम का एक बार फिर से प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी अनेक प्रतियोगिताओं में अनिल जोशी के प्रशिक्षक रहते हुए भारतीय टीम को सफलता मिली है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जोशी ने बताया कि राजस्थान बीकानेर के स्टार तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी भी भारतीय टीम में एकबार फिर से जगह बनाने में सफल हुए है। भारतीय तीरंदाजी टीम के प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया की चेक गणराज्य में 22 से 30 जून तक वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित होगी। जोशी ने बताया कि श्याम सुंदर स्वामी इन दोनों पूरी तैयारी के साथ वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा कि बतौर प्रशिक्षक मेरा यह प्रयास रहेगा कि भारतीय तीरंदाजी टीम विजेता रहने के साथ ही मेडल प्राप्त करेगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *