अंकित बाफना बने अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन यूथ विंग के प्रदेश मंत्री

अंकित बाफना बने अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन यूथ विंग के प्रदेश मंत्री
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 10 अक्टूबर । बीकानेर के युवा उद्यमी अंकित बाफना को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVM) की प्रदेश यूथ विंग में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन के प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता और प्रदेश महामंत्री केदार गुप्ता ने बाफना को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि अंकित बाफना की कार्यकुशलता और समाज में उनके व्यापक संपर्क के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रसन्नता हो रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

IVM यूथ विंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर लाना, तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर उन्हें व्यावसायिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना और आगे बढ़ाना है, जिसके लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। अंकित बाफना वर्तमान में व्यवसायियों की महत्वपूर्ण संस्था बीएनआई (BNI) से भी जुड़े हुए हैं, और एक युवा व्यवसायी के तौर पर उनका नाम बीकानेर  में प्रसिद्ध है।

pop ronak

समाज ने जताई खुशी
अंकित बाफना के मनोनयन पर कमल सिपानी, विनोद गोयल, राजेश गोयल, मोहन सुराणा, विजय बाफना, लौकेश करनाणी, मूदित खजांची, किशन लोहिया, विनोद धानूका, सुरेश गुप्ता, सरला लोहिया, ममता राठी, सरिता नाहटा, धनलक्ष्मी जैन सहित समाज के कई सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने विश्वास जताया कि बाफना के मनोनयन से संगठन को एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *