मुनिश्री पुलकितकुमारजी के दर्शनार्थ पहुँचा अणुव्रत समिति, चेन्नई का प्रतिनिधिमंडल

अणुव्रत नैतिक जागरण का असाम्प्रदायिक आंदोलन-मुनिश्री पुलकितकुमार
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

चेन्नई/वालाजाबाद, 2 जून । जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के अधिनायक आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनिश्री पुलकितकुमारजी एवं मुनिश्री आदित्यकुमारजी के दर्शन, वंदन एवं आध्यात्मिक सामीप्य का लाभ उठाने के लिए अणुव्रत समिति, चेन्नई का एक प्रतिनिधिमंडल वालाजाबाद पहुँचा। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुनिवृन्द के चरणों में भावभीनी वंदना की और विहार यात्रा के दौरान कुछ समय सेवा-उपासना करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समिति की गतिविधियों एवं संगोष्ठी की दी जानकारी
मुनिश्री के सान्निध्य में आयोजित आध्यात्मिक बैठक के दौरान चेन्नई अणुव्रत समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुभद्रा लुणावत ने समिति द्वारा महानगर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित की जा रही विविध रचनात्मक गतिविधियों एवं भावी कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से बीते माह 10 मई 2026 को आयोजित ‘स्वस्थ समाज निर्माण में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका’ विषयक भव्य संगोष्ठी की सफलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती लुणावत ने बताया कि इस संगोष्ठी में चेन्नई महानगर की विभिन्न सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और समाज निर्माण को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया था।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

अणुव्रत नैतिक जागरण का असाम्प्रदायिक आंदोलन: मुनिश्री
श्रावकों को पाथेय प्रदान करते हुए मुनिश्री पुलकितकुमारजी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि अणुव्रत एक ऐसा सशक्त जन-जागरण अभियान है, जिसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग, जाति और नागरिक तक सहजता से पहुँचकर मानवीय मूल्यों को जगाया जा सकता है। यह पूरी तरह से एक असम्प्रदायिक आंदोलन है, जो व्यक्ति के नैतिक जागरण, चारित्रिक विकास एवं जीवन-मूल्यों के संवर्धन पर विशेष बल देता है।   मुनिश्री ने चेन्नई अणुव्रत समिति द्वारा तमिलनाडु की धरती पर किए जा रहे सेवाकार्यों और रचनात्मक गतिविधियों की खुले दिल से सराहना की।

साहूकारपेट में चातुर्मास प्रस्तावित, प्रचार-प्रसार को मिलेगी गति
आगामी धार्मिक योजनाओं की घोषणा करते हुए मुनिश्री ने हर्ष व्यक्त किया कि गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमणजी की असीम कृपा से इस वर्ष उनका आगामी पावन चातुर्मास चेन्नई के साहूकारपेट स्थित तेरापंथ भवन में होना प्रस्तावित है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस चातुर्मास काल में विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं एवं गतिविधियों के माध्यम से अणुव्रत के संदेशों और सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।

इस मांगलिक अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष श्री स्वरूपचंद दाँती, मंत्री श्री कुशल बाँठिया, श्री दिलीप भंसाली सहित समाज एवं समिति के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मुनिवृन्द से मंगलपाठ का श्रवण कर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की।

sjps