आर्ट ऑफ लिविंग ने मनाया श्री श्री रविशंकर जी का 70वाँ जन्मोत्सव

आर्ट ऑफ लिविंग ने मनाया श्री श्री रविशंकर जी का 70वाँ जन्मोत्सव
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर,11 मई। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और वैश्विक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर बीकानेर में ‘भक्ति और सेवा’ का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। रविवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सुमेरू भजनों की स्वर लहरियों से मंत्रमुग्ध हुआ सभागार
रविवार रात्रि को रोटरी क्लब में आयोजित ‘सुमेरू भजन संध्या’ में भक्ति का ऐसा रंग जमा कि उपस्थित 350 से अधिक दर्शक थिरकने पर मजबूर हो गए। सुमेरू भजन गायक जितेन्द्र सारस्वत ने अपनी सुमधुर आवाज में गणेश स्तुति, शिव भजनों और गुरु वंदना की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक रवि कथूरिया और सदस्य किशन सिंगी का विशेष सम्मान किया गया।

pop ronak

यूपीएससी की तैयारी और ‘हैप्पीनेस कोर्स’ का प्रभाव: जिला कलेक्टर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यों की सराहना करते हुए अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि:

“जब मैं यूपीएससी (UPSC) की कठिन तैयारी कर रहा था, तब मैंने संस्था का ‘हैप्पीनेस कोर्स’ किया था। इस कोर्स ने न केवल मेरी एकाग्रता (Concentration) को बढ़ाया, बल्कि हर कार्य के प्रति मेरी रुचि और सकारात्मकता में भी वृद्धि की। यह संस्था वास्तव में जीवन जीने की कला सिखा रही है।”

रक्तदान शिविर: 168 यूनिट रक्त का संग्रह
सेवा के संकल्प के साथ रविवार सुबह रोटरी भवन में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। गुरुदेव के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए 168 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। किशन सिंगी द्वारा सभी रक्तदाताओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में राज्य पुलिस आयोग के अध्यक्ष एच.आर. कुड़ी, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक और कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया समन्वयक गिरिराज खैरीवाल, राजे मुंजाल, साधना सारस्वत, अनिल खजांची, कुशाल खत्री और स्वाति शर्मा सहित पूरी टीम का सक्रिय सहयोग रहा।

 

sesumo school
sjps