जैन संस्कार विधि से आयुषी छाजेड़ का तप संपूर्ति अनुष्ठान

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर। सुश्री आयुषी छाजेड़ पौत्री श्रीमान जतन लाल छाजेड़ व पुत्री मोनिका- विजेन्द्र छाजेड़ के 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान 20 सितम्बर को जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजन की उपस्थिति में जैन संस्कारक पवन छाजेड़, पीयूष लूणिया, विनीत बोथरा,भरत गोलछा, विपिन बोथरा और देवेन्द्र डागा ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया। तेयुप संगठन मंत्री रोहित बैद व रोशन छाजेड़ सहयोगी के रुप में जुड़ें।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई तत्पश्चात संस्कारकों ने तपस्विनी बहन द्वारा मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई। जैन संस्कारक विनीत बोथरा ने जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत करवाया और तप की अनुमोदना की। संस्कारकों द्वारा तपस्वी बहन आयुषी छाजेड़ को एक वर्ष के लिए आध्यात्मिक संकल्प लेने के प्रेरित किया गया। तेयुप-गंगाशहर की ओर से छाजेड़ परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *