बीएड कॉलेज की लेक्चरर रिश्वत लेते गिरफ्तार,ACB टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

बीएड कॉलेज की लेक्चरर रिश्वत लेते गिरफ्तार,ACB टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • स्टूडेंट की अटेंडेंस पूरी करने की एवज में मांगी थी घूस

जोधपुर, 20 मार्च। जोधपुर के एक निजी बीएड कॉलेज की लेक्चरर को ACB टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी लेक्चरर ने एक स्टूडेंट की उपस्थिति पूरी करने और इंटर्नशिप के लिए रिलीविंग लेटर देने की एवज में रिश्वत मांगी थी। डीआईजी (एसीबी) हरेंद्र कुमार महावर ने बताया- जोधपुर के एक निजी बीएड कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा ने कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी 15 हजार रुपए की शिकायत की थी। छात्रा ने बताया था कि लेक्चरर उससे कॉलेज में उपस्थिति पूरी करने और इंटर्नशिप के लिए रिलीविंग लेटर जारी करने की एवज में रिश्वत मांग रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ACB टीम ने कॉलेज में रंगे हाथों पकड़ा

pop ronak

शिकायत का सत्यापन कराने के लिए ट्रेप प्लान किया। ACB के एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ की अगुवाई में इंस्पेक्टर सुनीता कुमारी, एसआई किशन सिंह चारण सहित अन्य टीम ने जाल बिछाया। टीम आज दोपहर करीब 12 बजे के आस-पास जैसे ही छात्रा ने लेक्चरर को 15 हजार दिए।

ACB टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ACB टीम छात्रा से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। लेक्चरर से पूछताछ कर मामले में किसी अन्य की भूमिका को लेकर भी छानबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *