एसपीएमसी टीचर्स एसोसिएशन एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बीकानेर ब्रांच ने मनाया दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पिण्टू नाहटा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पिण्टू नाहटा एवं योग साधक शुभम स्वामी ने चिकित्सकों को करवाया योगाभ्यास

बीकानेर,21 जून। शुक्रवार को पूरे देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया इस क्रम में एसपीएमसी मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन एवं आईएमए के संयुक्त तत्वावधान में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्रांगण में प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के मुख्य आतिथ्य में चिकित्सक शिक्षकों, चिकित्सकों रेजिडेण्ट डॉक्टर्स सहित अन्य कॉलेज स्टाफ ने शुक्रवार को सुबह 6ः15 से लेकर 7ः30 तक योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

योगाभ्यास के दौरान आईएमए के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेश शर्मा हृदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पिंटू नाहटा, वरिष्ठ श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. माणक गुजरानी, आईएमए सिटी ब्रांच अध्यक्ष डॉ राहुल हर्ष पूर्व अध्यक्ष डॉ नवल गुप्ता, डॉ एम अबरार पंवार तथा एसपीएमसी योग शिविर प्रभारी डॉ. योगिता सोनी आदि उपस्थित रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस दौरान डॉ. पिण्टू नाहटा एवं शुभम स्वमी द्वारा योग के मुख्य अव्ययक जैसे प्राणायाम (ब्रिदिंग एक्सरसाइज), आसन मुद्राएं, मेडिटेशन, आदि के अभ्यास करवाएं गए।

उल्लेखनीय है कि डॉ पिंटू नाहटा ने हृदय रोग से जुड़ी बीमारियों में योग के महत्व पर प्रकाश डाला, डॉ. नाहटा ने अनुलोमविलोम, सर्वांगासन, हलासन, पश्मितासन, धनुरासन सहित विभिन्न प्रकार की योग मुद्राओं का अभ्यास करवाकर उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. नाहटा के अनुसार भारत की प्राचीन योग पद्धति से प्राथमिक उपचार के साथ साथ हृदय रोगियों में भी इसकी महत्वता वैज्ञानिक स्तर पर प्रमाणिक हो चुकी है।

प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी द्वारा सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए नियमित योगाभ्यास की सलाह दी गई. आईएमए सचिव डॉ हरमीत सिंह ने सभी शिविर में पधारे चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया गया’इस अवसर पर डॉ महेश शर्मा जी ने योग का आध्यात्मिक महत्व एवं संपूर्ण स्वास्थ्य में योग की भूमिका के बारे में बारे में बताया. एसपीएमसी योग शिविर प्रभारी डॉ. योगिता सोनी ने भी चिकित्सको को योगाभयास करवाया एवं योग शिविर का कुशल प्रबंधन किया।
=================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *